फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   water supply blocked with polytheen

अंडरग्राउंड पाइप लाइन में लगा दी पन्नी

Wed, 14 Jan 2015 12:22 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 14 Jan 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
वाटर सप्लाई के लिए अंडरग्राउंड पाइप लाइन में पन्नी लगाने की वजह से बहादुरगंज क्षेत्र की छोटी सब्जी मंडी के करीब एक दर्जन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। लंबे समय से पानी लीकेज होने की शिकायत पर पहुंचे जलनिगम के अधिकारियों की टीम ने खुदाई कराई तो सच सामने आ गया। इससे आक्रोशित मकान मालिकों ने ऐसा काम करने वाले जल निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

जलनिगम के द्वारा बहादुरंगज छोटी सब्जी मंडी में डाली गई अंडरग्राउंड वाटर पाइपलाइन में इंड पाइप (पाइप बंद करने का ढक्कन) की जगह प्लास्टिक पन्नी को ईंट में लगाकर छोड़ दिया गया। यह बात तब सामने आई, जब मंगलवार को जलनिगम के कर्मचारियों के द्वारा वाटर पाइप लाइन को खोदा गया। इससे उससे अंदर ही अंदर पानी बहता रहा, जिससे आसपास के करीब एक दर्जन मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

मकान मालिकों की शिकायत पर सहायक अभियंता हरपाल सिंह, इरशाद अली, ठेकेदार के प्रतिनिधि महिपाल सिंह सहित जल निगम की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। क्षतिग्रस्त हुए मकानों के मालिकों राकेश पांडेय, कल्पना पांडेय, राकेश पांडेय, रंगबहादुर गुप्ता, अरविंद कश्यप, प्रमोद गुप्ता, अनिल वाजपेयी आदि ने जांच टीम से इस मामले में कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर पालिका ईओ भी
कर चुके कार्रवाई की मांग   
इस संबंध में नगर पालिका के जलकल प्रभारी राजेश अस्थाना ने बताया कि यह जल निगम के द्वारा डाली गई पाइप लाइन है। इसलिए पालिका के अधिशासी अधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को इससे संबंधित नोटिस भेज दिया है। साथ ही बंद गली में वाटरपाइप लाइन डालने वाले इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed