शाहजहांपुर। बारिश के दौरान स्कूलों के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय भी जवाब देने लगे हैं। बीएसए कार्यालय के छज्जे से पानी रिस रहा है। वहीं एओ बेसिक ने छत क्षतिग्रस्त होने पर रेड अलर्ट के पोस्टर चस्पा करा दिए हैं। यहां पर कई जगह पर प्लास्टर टूटकर गिर चुका है।
बरसात में शिक्षा विभाग के अधिकारी जहां बैठते हैं। वहां की स्थिति काफी खराब है। बीएसए कार्यालय के मुख्य गेट से पानी रिस रहा है। वहां पानी टपकने के साथ ही पूरी छत भीगी है। इसी तरह एओ बेसिक के कार्यालय की सीढि़याें पर पानी रिस रहा है। एओ कार्यालय के सामने कमरे में दो जगह से छत का प्लास्टर टूटकर गिर चुका है।
कर्मचारियों ने बताया कि कई जगह पर प्लास्टर टूटकर गिर चुका है। शिकायत करने पर पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता ने निरीक्षण किया था। जेई अपनी रिपोर्ट देंगे, तब बैठक कर बजट मांगा जाएगा। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि कार्यालय में मरम्मत कार्य के चलते अलग से बजट आता है।

वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में लगा रेड अलर्ट का पोस्टर। संवाद- फोटो : कांच आयटम।

वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में लगा रेड अलर्ट का पोस्टर। संवाद- फोटो : कांच आयटम।