{"_id":"6a77835f95640fc6b80762aa","slug":"watchman-dies-of-electrocution-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-181196-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चौकीदार की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चौकीदार की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
पुवायां के गांव गदिनिया के वीरपाल यादव का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव बिलसा में जल जीवन मिशन के तहत बनी टंकी के चौकीदार गांव गदिनिया निवासी वीरपाल यादव (60) की सोलर पैनल के करंट से मौत हो गई। परिजनों को सुबह जानकारी हो सकी।
गदिनिया के नन्हूं सिंह ने बताया कि उनका पुत्र वीरपाल यादव बिलसा में टंकी की रात में चाैकीदारी करते थे। सात अगस्त की रात वीरपाल ड्यूटी करने गए थे। सौर पैनल से टंकी के मोटर के लिए गए खुले तार से करंट लग जाने से वीरपाल ईंटों पर गिर पड़े।
करंट लगने से झुलसने और ईंटों पर गिरकर घायल होने से ज्यादा खून बहने से वीरपाल मौके पर ही मौत हो गई। सुबह वीरपाल घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। वीरपाल ओवरहेड टैंक के पास मृत पड़े मिले। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
नन्हूं सिंह ने पुलिस को बताया कि टंकी का संचालन एनसीसी कंपनी के पुवायां क्षेत्र के जेई बरेली निवासी शाहिद हुसैन और शाहजहांपुर के एजीएम कृष्णा की देखरेख में होता है। जेई और एजीएम की लापरवाही के कारण ही उनके पुत्र की जान गई है। तार खुले न होते तो वीरपाल की मौत नहीं होती।
उधर थाने आए जेई शाहिद हुसैन ने आरोपों को निराधार बताते हुए पुलिस से कहा कि टैंक में बिजली कनेक्शन नहीं है। सौर ऊर्जा के माध्यम से ओवरहेड टैंक में पानी भरा जाता है। वीरपाल की मौत करंट लगने से हुई है तो हादसा शुक्रवार शाम या शनिवार सुबह हुआ होगा। रात में सोलर पैनल काम नहीं करते हैं।
--
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में जो तथ्य सामने आंएगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां