फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Waseem's batting and Himanshu's bowling led Sitapur to victory.

Shahjahanpur News: वसीम की बल्लेबाजी व हिमांशु की गेंदबाजी ने सीतापुर विजयी

Tue, 09 Dec 2025 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Waseem's batting and Himanshu's bowling led Sitapur to victory.
कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर क्रिकेट के दौरान रन लेता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक - फोटो : 1
शाहजहांपुर। स्व. प्रेमधर पाठक मेमोरियल अंडर-19 राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सीतापुर ने लखीमपुर को चार विकेट से हरा दिया। वसीम गाजी की बल्लेबाजी व हिमांशु की गेंदबाजी के दम पर सीतापुर ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कृभको फर्टिलाइजर मैदान पर टाॅस जीतकर लखीमपुर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम ने 21 ओवर में सभी विकेट होकर 118 रन बनाए। सौरभ मिश्रा ने 38, शशि प्रकाश ने 23 रनों का योगदान दिया। सीतापुर की ओर से हिमांशु ने पांच और कामरान ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

जवाब में सीतापुर ने 24 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वसीम गाजी ने 52, समृद्ध मिश्रा ने 14 रन बनाए। लखीमपुर की ओर से तनु सिंह व आशुतोष गौरव ने दो-दो विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच हिमांशु रहे। मैच के अंपायर शिशिर मल्होत्रा व तरुन कपूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के स्कोरर विशाल व मुनीष रहे। एके चौहान, फिरोज खान, आलोक मिश्रा, मनोज यादव, अभिषेक शर्मा , अमित चौधरी, रामजी मौजूद रहे।
--
फाइनल में पहुंचे आर्ट और एसएसएमवी इलेवन



शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में मुमुक्षु क्रिकेट लीग में दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। आर्ट इलेवन व एसएसएमवी इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। सोमवार को पहला सेमीफाइनल मैच आर्ट इलेवन व यूथ इलेवन के मध्य खेला गया। आर्ट इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन बनाए। जवाब में यूथ इलेवन 16 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 144 रन बना सकी। 49 गेंदों पर तीन छक्के व नौ चौके मारकर 77 रन बनाने वाले यूथ इलेवन के खिलाड़ी अभिषेक दीक्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।




दूसरा सेमीफाइनल मैच साइंस इलेवन व एसएसएमवी इलेवन के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएसएमवी इलेवन की टीम ने 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साइंस इलेवन की टीम 12.3 ओवर में महज 66 रन बना सकी। कॉलेज के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो. आरके आजाद, उप प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल, जीएफ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान, प्रो. आलोक मिश्र, प्रो. प्रभात शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद

कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर क्रिकेट के दौरान रन लेता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर क्रिकेट के दौरान रन लेता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed