{"_id":"68e174aba13091450d06715f","slug":"warning-of-protest-if-farmers-problems-are-not-resolved-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-154252-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किसानों की समस्याओं का निस्तारण न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किसानों की समस्याओं का निस्तारण न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन
पुवायां में एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता। स्रोत : कार्यकर्ता
- फोटो : mathura
पुवायां। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज भाकियू चढ़ूनी गुट के जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। सात अक्तूबर तक समस्याओं का निस्तारण न होने पर आठ अक्तूबर को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
भाकियू की ओर से दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि धान की फसल बिक्री में आढ़ती और मिल मालिक सीडी, कर्दा और धर्मकांटा के नाम पर कटौती कर रहे हैं। इस गलत कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए।
डीएम के कड़े आदेशों के बावजूद सड़कों पर छुट्टा पशु घूम रहे हैं, इन्हें पकड़कर गोशाला भिजवाया जाए। जिले में चीनी मिलों से गन्ना किसानों का बकाया भुगतान दिलाने, धान क्रय केंद्रों पर सरकारी खरीद शुरू कराने, धान खरीद के पंजीकरण का सत्यापन समय से कराने आदि समस्याओं का समाधान कराने की मांग भी की गई।
विज्ञापन
किसानों ने कहा कि अगर सात अक्तूबर तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आठ अक्तूबर को पुवायां में राजीव चौक पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष संजय मिश्रा, महेश चंद्र वर्मा, सोनवीर सिंह चौहान, संतोष कुमार, नरवेश कुमार मौर्या, सुखपाल सिंह, अशोक कुमार माथुर सहित काफी संख्या में किसान शामिल रहे।