फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Waiting for volleyball coach...players learning hockey and archery

Shahjahanpur News: वॉलीबॉल के कोच का इंतजार...हॉकी, तीरंदाजी सीख रहे खिलाड़ी

Mon, 09 Jun 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Waiting for volleyball coach...players learning hockey and archery
शाहजहांपुर। खेल विभाग की ओर से आठ खेलाें के कैंप लगाकर खिलाड़ी तैयार किए जा रहे हैं। वॉलीबॉल के कोच की नियुक्ति हो गई। उसके के बाद प्रशिक्षण को शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माण कार्य होने के चलते सुदामा प्रसाद विद्यास्थली के मैदान पर प्रशिक्षण चल रहे हैं। जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि खेल विभाग की ओर से तीरंदाजी, हॉकी, फुटबाल, एथलेटिक्स, कबड्डी समेत आठ खेलाें का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

खेलों इंडिया के सेंटर के तहत भी खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। खेलो इंडिया योजना के 30 खिलाड़ी हॉकी में अपना कॅरिअर बनाने के लिए पसीना बहा रहे हैं। यहां की दो छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तक में अपना दम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य खिलाड़ी भी विभिन्न स्थानों पर हॉकी का जादू दिखा चुके हैं। उनका मकसद है कि वह राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें। बमनिया ने बताया कि वालीबॉल कोच की नियुक्ति हो गई। उसके आने का इंतजार है। कोच के आते ही खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed