{"_id":"680a808c46dd3b52f40eec5b","slug":"waiting-for-cmos-report-notices-will-be-issued-again-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-142402-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीएमओ की रिपोर्ट का इंतजार... फिर जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीएमओ की रिपोर्ट का इंतजार... फिर जारी होंगे नोटिस
Thu, 24 Apr 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कमला नर्सिंग होम में सहायक अध्यापिका चारू आहूजा की मौत के मामले में पुलिस की जांच काफी धीमी गति से चल रही है। पैनल से पोस्टमॉर्टम होने के बाद डॉक्टरों की विस्तृत रिपोर्ट अभी तक पुलिस को नहीं मिली है। रिपोर्ट आने पर डॉक्टरों को नोटिस जारी किए जा सकते हैं।
रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के गोला की रहने वाले मयंक चड्ढा की पत्नी चारू आहूजा को प्रसव पीड़ा होने पर ब्रजदीप नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। वहां डॉ. दीपा सक्सेना ने ऑपरेशन किया। हालत बिगड़ने पर डॉ. पवन अग्रवाल के कमला नर्सिंग होम में लाया गया। यहां चारू की मौत हो गई थी। परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ. दीपा सक्सेना, डॉ. पाठक व एक अन्य डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। डीएम ने मामले की जांच एडीएम एफआर अरविंद कुमार को दी। साथ ही पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया गया था।
पुलिस को पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद डॉक्टरों को नोटिस जारी किए जा सकते हैं। दूसरी ओर एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जानकारी ली। परिवार काे उचित और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है। उनसे विस्तृत जानकारी बाद में ली जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -
शिक्षकों ने सांत्वना दी
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्र के नेतृत्व में मोहनगंज स्थित चारू आहूजा के आवास पर जाकर उनके माता-पिता और भाई से मुलाकात की। परिजनों ने बताया कि डाॅक्टर की लापरवाही से शिक्षिका की मौत हुई है। मुनीश ने बताया कि जिले के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं बहुत ही दुख में हैं। निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। शिक्षकों ने चारू आहूजा के पिता मुकेश आहूजा, माता पूनम आहूजा और भाई को सांत्वना दी। जिला मंत्री देवेश वाजपेयी, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, पुवायां अध्यक्ष अश्विनी अवस्थी, राकेश रोशन आदि मौजूद रहे। संवाद