{"_id":"6886792e6fb0ec09a2033244","slug":"waiting-for-bank-details-of-funding-institution-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-149104-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फंडिंग करने वाली संस्था की बैंक डिटेल का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फंडिंग करने वाली संस्था की बैंक डिटेल का इंतजार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली पुलिस धर्मांतरण गिरोह का खुलासा करने के बाद उन्हें फंडिंग करने वालों की बैंक डिटेल खंगाल रही है। इसके अतिरिक्त जिले के सभी थानों की पुलिस को नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए लगाया गया है।
धर्मांतरण कराने वाले तीनों आरोपी 15 साल से अपना मकड़जाल फैलाए हुए थे। सन 2010 में चिनौर में प्रार्थना सभा की जाती थी। फिर जून 2024 से सिंधौली में प्रार्थना सभा की जाने लगी। इसी क्षेत्र में 15 दिन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण के दो मामले सामने आए तो पुलिस ने दंपती किरन जोसुआ व उनके पति पद्मनाभन का पुराना इतिहास खंगाला।
इसके बाद शक का दायरा बढ़ गया। पुलिस ने दोनों की सीडीआर और बैंक की डिटेल निकलवाई। तब पता चला कि बाहरी मिशनरियों से फंडिंग हो रही है। सिंधौली इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जिन खाते से रुपया आया। उनके खाताधारक कौन हैं? और किन खातों से रुपया भेजा गया, यह भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
--
तीनों को रिमांड पर लेगी पुलिस
सिंधौली पुलिस धर्मांतरण गिरोह में शामिल दंपती के अलावा निगोही के राघवपुर सिकंदरपुर गांव निवासी असनीत राठौर उर्फ असनीत मसीह को रिमांड पर लेगी। यही लोगों को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित करते थे।
--
थाना प्रभारियों को किया सतर्क
जनपद में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण के मामले सामने आने के बाद थाना प्रभारियों को सतर्क कर दिया गया है। पुलिस प्रार्थना सभा को लेकर विशेष सतर्कता बरत रही है।
--
बैंक व कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। पता लगाया जाएगा कि फंडिंग कहां से हो रही हैं। जांच जारी है।
- राजेश द्विवेदी, एसपी