फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   voter registration

विधानसभा मतदाता सूचियों में संशोधन को चलाया विशेष अभियान

Tue, 09 Nov 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
voter registration
गन्ना शोध परिषद में बूथों का निरीक्षण करते अपर जिलाधिकारी रामसेवक द्विवेदी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों की निर्वाचक नामावलियों में नए मतदाताओं के नाम बढ़ाने, उनका वर्तमान पता बदलने, आधार नंबर संशोधन, मृतकों के नामों का विलोपन आदि कार्य कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रविवार को प्रशासन ने मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन

इसके तहत जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों ने मतदाताओं को विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग प्रपत्र सुलभ कराकर उन्हें भरवाया। प्रशासन सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बूथों पर जाकर वहां की कार्य प्रणाली का निरीक्षण किया और बीएलओ को जरूरी दिशा निर्देश दिए। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नया नाम शामिल कराने को फॉर्म 6, किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा नामावली में नाम बढ़वाने के लिए फॉर्म 6ए, निर्वाचक नामावली से मृतकों अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित करने के लिए फॉर्म 7, नामावली की अन्य प्रविष्टियों में संशोधन कराने के लिए फार्म 8 और एक ही निर्वाचन क्षेत्र में पता परिवर्तित कराने के लिए फॉर्म 8ए निर्धारित किया है।
विज्ञापन

सभी कार्य कराने के लिए बीएलओ को पर्याप्त संख्या में यह सभी प्रपत्र उपलब्ध कराए हैं, लेकिन आगामी एक जनवरी, 2022 को अहर्ता आयु 18 वर्ष पूरी करने वाले नए मतदाताओं में नाम बढ़वाने के लिए फार्म 6 की मांग ज्यादा रही। मतदाता सूचियों में संशोधन का कार्य जनपद के सभी 2633 बूथों पर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक किया गया। इस बीच, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने शहर विधानसभा क्षेत्र में अहमदनगर व गन्ना शोध परिषद और एसडीएम सदर दशरथ कुमार ने चौढ़ेरा, रौसर कोठी, लालपुर आदि अन्य कई गांवों के बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम द्विवेदी के अनुसार वर्ष 2017 मेें हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार 200 से अधिक बूथ बढ़ गए हैं। एसडीएम सदर ने बताया कि विशेष अभियान में 18 से 19 वर्ष आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं, महिला मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में कुछ बूथों पर अनुपस्थित मिले बीएलओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उनसे संबंधित विभागों के अधिकारियों को लिखा जा रहा है।
एसडीएम ने किया बूथों का मुआयना
पुवायां। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव ने रविवार को कई बूथों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया। एसडीएम पुवायां, मूर्छा, बिलंदापुर, मियांपुर आदि बूथों पर पहुंचकर बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में नए मतदाताओं आवेदन भरे जाने आदि की जानकारी ली। एसडीएम ने बीएलओ को नए मतदाता जोड़ने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सूची में महिलाओं को प्राथमिकता से जोड़ा जाए।

पुवायां के जूनियर हाईस्कूल में बूथ संख्या 391 पर बीएलओ नीलम पांडे ने मतदाता सूची प्रदर्शित की। बूथ पर आने वाले लोगों को मतदाता सूची दिखाई गई। इस दौरान चार नए मतदाता फार्म भरे गए। पुवायां के ही बूथ नंबर 388 पर बीएलओ रजनी वर्मा ने तीन नए मतदाता फार्म भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed