{"_id":"65736e1c3b796b2663012f74","slug":"vivekh-is-not-picking-up-varuns-brothers-phone-calls-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-9516-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वरुण के भाई का फोन नहीं उठा रहे विवेचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वरुण के भाई का फोन नहीं उठा रहे विवेचक
Sat, 09 Dec 2023 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परौर थाने के उपनिरीक्षक वरुण सिंह की मौत के मामले में 13 दिन के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। उनके मोबाइल फोन का पैटर्न लॉक भी नहीं खुल सका। दूसरी ओर मृतक के चचेरे भाई आशीष सिंह की कॉल भी विवेचक नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने मामले को उच्चस्तर तक ले जाने की बात कही है।
24 नवंबर की सुबह दरोगा वरुण सिंह का शव फंदे से लटका मिला था। वे इयरबड लगाए थे। माना जा रहा है कि बात करते समय फंदे से लटककर उन्होंने जान दी थी। 25 नवंबर को वरुण के चचेरे भाई शामली जिले के भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने एसपी देहात को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होने पर आशीष ने जांच में लापरवाही करने का आरोप लगाया। बताया कि केस की विवेचना कर रहे सीओ जलालाबाद उनकी कॉल तक रिसीव नहीं कर रहे। निष्पक्ष जांच के लिए अब वह एसपी से मिलेंगे। ठोस कार्रवाई नहीं होने पर मामले को डीजीपी तक ले जाएंगे। सीओ जलालाबाद अजय राय ने बताया कि वह अभी कोर्ट में आए हुए हैं।
मामले की विवेचना कर रहे सीओ जलालाबाद एक सप्ताह से गैर जनपद में न्यायालय में गए हुए हैं। इसके चलते पीड़ित की कॉल नहीं उठा पाए होंगे। मामले की विवेचना निष्पक्ष की जाएगी।
विज्ञापन
सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी