फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Viral Video actor travel as Bhulbhulaiya movie chhota pandit up traffic police issued a challan

Viral Video: भूलभुलैया के छोटे पंडित बनकर सड़क पर निकलना पड़ा महंगा, ट्रैफिक पुलिस ने काटा मोटा चालान

Sat, 13 Jan 2024 09:31 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 13 Jan 2024 09:31 PM IST
सार

बंडा के कुंडरा के रहने वाले राजपाल यादव का भूलभुलैया में छोटे पंडित का रोल काफी ज्यादा सराहा गया था। उन्हीं की तरह वेशभूषा बनाते हुए रील बनाने के लिए कलाकार ने स्कूटी पर सवार होकर प्रमुख सड़कों का भ्रमण कर डाला। 

विज्ञापन
Viral Video actor travel as Bhulbhulaiya movie chhota pandit up traffic police issued a challan
अभिनेता राजपाल यादव की तरह वेशभूषा बनाकर निकला था कलाकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म भूलभुलैया में राजपाल यादव द्वारा अभिनीत छोटे पंडित के रोल की नकल करना शाहजहांपुर के कलाकार को महंगा पड़ गया। स्कूटी पर उल्टी दिशा में बैठकर सड़कों पर घूमते हुए वीडियो वायरल होने के बाद यातायात के नियम तोड़ने पर पुलिस ने तीन हजार रुपये का चालान काटा है।

विज्ञापन

बंडा के कुंडरा के रहने वाले राजपाल यादव का भूलभुलैया में छोटे पंडित का रोल काफी ज्यादा सराहा गया था। उन्हीं की तरह वेशभूषा बनाते हुए रील बनाने के लिए कलाकार ने स्कूटी पर सवार होकर प्रमुख सड़कों का भ्रमण कर डाला। स्कूटी पर चालक के पीछे उल्टी दिशा में बैठकर भावभंगिमा बनाते हुए कलेक्ट्रेट व आसपास की सड़कों से गुजरा। उसके कई वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अफसरों ने संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में स्कूटी का नंबर साफ नजर आने के चलते यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर तीन हजार रुपये का चालान काटा गया है। प्रभारी टीआई बालकिशन यादव ने बताया कि यातायात के नियम तोड़ने पर स्कूटी नंबर के आधार पर अवधेश कुमार अग्निहोत्री के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed