{"_id":"65aeec930bb921ae950c6634","slug":"villages-and-towns-were-also-colored-in-the-colors-of-shri-ram-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-12106-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गांव-कस्बे भी रंगे श्रीराम के रंग में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गांव-कस्बे भी रंगे श्रीराम के रंग में
Tue, 23 Jan 2024 04:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनने बनने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक रामभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह रैली निकालकर भक्तों ने खुशी का इजहार किया। वहीं भंडारों का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया।
आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ के मोड़ पर भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में व्यापारी कमल अग्रवाल, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह पंकज, सौरभ सोमवंशी आदि का सहयोग रहा। रौसर कोठी स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में रोजा चीनी मिल की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। अरविंद सिंह, अजीत सिंह, आनंद दीक्षित, हितांशु मिश्रा समेत रोजा चीनी मिल के अधिकारी मौजूद रहे। युवा ढोल नगाड़े पर जमकर झूमे। भाजपा महानगर उपाध्यक्ष श्याम बाबू दीक्षित ने लड्डू वितरित किए। संजीव मिश्रा, सर्वेश राठौर, रवि राठौर आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो- 01 और 02 और 03 में है।
पुवायां में कई मंदिरों पर देखा गया प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
पुवायां। पुवायां नगर और गांवों के कई मंदिरों पर अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
हरेराम पक्का तालाब मंदिर पर धीरज शर्मा और कपिल गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, राजेश शुक्ला, सहित तमाम लोग मौजूद रहे। देवस्थान मंदिर, कबीरदान मंदिर, सिद्धेश्वरनाथ मंदिर पर भी सीधा प्रसारण देखा गया। गांव धारा में हनुमत धाम मंदिर पर अखंड पाठ के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा निकाली गई। राकेश पुजारी, अभय दीक्षित सहित तमाम लोग मौजूद रहे। गांव मुड़िया कुर्मियात के प्रसिद्ध 52 दरवाजा मंदिर में हवन पूजन किया गया। रात में कीर्तन होंगे।
विज्ञापन
-- -- -
फोटो- 08 में है।
भंडारे में चखा व्यंजनों का स्वाद
पुवायां। नगर के हरेराम पक्का तालाब मंदिर, राजीव चौक, गांधी पार्क, दलजीत पंप के सामने, जसवंत फिलिंग स्टेशन, देवस्थान मंदिर, कबीरदान बाबा मंदिर, पुवायां पब्लिक स्कूल के पास, थाना परिसर सहित कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। तमाम लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और जय जय श्रीराम के नारे लगाए।
-- -- --
फोटो- 04 व 05 व 06 व 07 में है।
पुवायां में निकाली गई कई शोभायात्रा
पुवायां। पुवायां भी भगवामय रहा और कई स्थानों से शोभायात्राएं निकाली गईं। नगर के देवस्थान मंदिर से श्री बाला जी जागरण सेवा समिति की ओर से रामरथ यात्रा निकाली गई। नगर के तमाम मार्गाें से होती हुई रामरथ यात्रा वापस देवस्थान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
खुटार के मंदिरों पर हुए अखंड पाठ और भजन-कीर्तन
खुटार। देवस्थान मंदिर पर अखंड पाठ का समापन कर प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में उमाशंकर तिवारी, श्याममोहन त्रिवेदी, संतोष वाजपेयी, लल्लूराम मिश्रा, किशनन्ने मिश्रा आदि का सहयोग रहा। गांव राठ के दुर्गा मंदिर पर अखंड पाठ के समापन पर भंडारा किया। बाबा चिरौंजीदास, कमलेश कुमार वर्मा, रामकुमार वर्मा, सुरेंद्र शर्मा, राजवीर पुजारी आदि मौजूद रहे। माता पंथवारी मंदिर पर पूजन के बाद बच्चन म्यूजिकल ग्रुप की ओर से कीर्तन और सुंदरकांड पाठ किया गया। बगियानाथ मंदिर पर बड़ी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देखा गया। गांव इटौआ में फकीरबाबा स्थान और गांव चांदपुर में कई मंदिरों पर पर भी अखंड पाठ के बाद प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
-- -- --
जलालाबाद में सजाया बाजार
फोटो-- 43
जलालाबाद। पंचमुखी हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ, भंडारा तथा जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। भगवान परशुराम मंदिर, ठाकुरद्वारा, बाला जी धाम, सब्जी मंडी स्थित देवी मठिया समेत कोतवाली, नगर पालिका आदि सरकारी कार्यालयों में आकर्षक सजावट की गई। पूरे दिन भंडारा चलता रहे। बाजार और मुख्य मार्ग सजाए गए। बालाजी मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ कर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान एसडीएम रविंद्र सिंह, थाना प्रभारी हरिपाल बालियान गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
-- -
सेहरामऊ दक्षिणी में हुए भजन-कीर्तन, कंबल बांटे
फोटो-- 45,46
सेहरामऊ दक्षिणी। कालसेन मंदिर परिसर में वीरेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजन सिंह सोमवंशी, रोहित कुमार गुप्ता आदि ने भंडारा कराया। थाना प्रभारी रोहित कुमार, नरेंद्र त्यागी, चीनी तिवारी, बेंचेलाल तिवारी, जगदेव शर्मा, सोनू तिवारी आदि ने करीब 150 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। लक्ष्मनपुर मोड़ पर मनीष सिंह, महेश सिंह, सागर सिंह, अजीत मिश्रा आदि ने भंडारा कराया। देवी मां जालिपा मंदिर परिसर में ध्रुव सिंह, शरद सिंह, सोनपाल शर्मा आदि ने भंडारा कराया। गांव चांदापुर में भोले नाथ मन्दिर से हिमांशु श्रीवास्तव ने साथियों के बाइक रैली निकाली। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -
जैतीपुर में रामभक्तों ने निकाली यात्रा
जैतीपुर। खेड़ाबझेड़ा में रामभक्तों ने शोभायात्रा निकाली। महक सिंह चौधरी ने खीर का प्रसाद वितरित किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने बेटियों को प्रसाद वितरित कराया। जैतीपुर, गढ़ियारंगीन में रामभक्तों द्वरा कलशयात्रा निकाली गई। अली अकबरपुर नवादा में प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण किया गया। पलीहुरा हनुमान मंदिर, खेड़ाबझेड़ा, नवादा मोड़, गौहावर, जैतीपुर, नवादा, करकौर, डभौरा, पहाड़पुर, आदि गांवों में भंडारा आयोजित किया गया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -
अल्हागंज में करणी सेना ने निकाली बाइक रैली
फोटो-- 48
अल्हागंज। रोडवेज बस स्टेशन से करणी सेना तथा भारतीय किसान महासंघ ने बाइक रैली निकाली। करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह, जिला महामंत्री रवि सिंह, रोहित सिंह, शक्ति सिंह, इंद्रजीत सिंह तथा किसान कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश दीक्षित, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष राजेश वर्मा, आदर्श दुबे, पुष्कर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। भाजपा जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, पूर्व विधायक शरदवीर सिंह के सहयोग से अश्वनी मिश्रा के नेतृत्व में भी बाइक रैली निकाली गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाबा ब्रह्मदेव स्थान पर हुई पूजा-अर्चना
परौर। परौर में बाबा ब्रह्मदेव स्थान पर बने राममंदिर में भक्तों द्वारा भगवान श्री राम दरबार में माला अर्पण कर पूजा अर्चना की गई। साथ ही लाइव प्रसारण देखा गया। सत्यवीर सिंह चौहान, धर्मराज सिंह, बाबा महंत राज बहादुर दास, रमेश गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, राजीव प्रजापति, विनय शुक्ला, चंद्रपाल, थाना प्रभारी सोनी शुक्ला, विनोद कठेरिया आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- --
संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन
फोटो-- 62
कुर्रियाकलां। गांव के कोंचेश्वर स्थान पर स्थित सर्वेश्वर सुखधाम मंदिर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया। आयोजक सुखपाल सिंह ने बताया कि 40 दिन तक लगातार भंडारा का आयोजन होगा। ब्लॉक प्रमुख कांट श्रीदत्त शुक्ला के पैतृक आवास पर भी भगवा परिवार द्वारा संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। युवाओं द्वारा रामदूत पदयात्रा भी गांव में निकाली गई। इस दौरान श्री दत्त शुक्ला, सुनील वाजपेयी, कौशल सिंह, राजन मिश्र, अमरदीप, सौरभ शुक्ला, ब्रजेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कलान में श्रीराम की झांकी निकाली
फोटो-- 61
कलान। बीआरबी इंस्टीट्यूट के छात्रों ने नगर में भगवान श्रीराम की झांकी का आयोजन किया गया। वहीं बिजली उपकेंद्र के पास स्थित हनुमान मंदिर पर हवन-पूजन किया गया एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
घर-घर बांटे लड्डू, महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा
फोटो-- 50,52
तिलहर। सांसद अरुण सागर ने कछियानी खेड़ा स्थित मंदिर पर कार्यक्रम में भाग लिया। अग्रवाल सेवा समिति की ओर से अग्रवाल सभा भवन में अशोक अग्रवाल की देखरेख में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। विजय अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, आलोक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। मठिया वाले मंदिर, बंसी वाले मंदिर, घोड़ी बाबा मंदिर, शिवालय, रस्तोगी धर्मशाला मंदिर, बजरिया वाले, हिंदू पट्टी स्थित शिव मंदिर सहित तमाम मंदिरों पर सजावट के साथ ही भजन कीर्तन तथा सुंदरकांड के पाठ देर शाम तक होते रहे। बजरिया वाले मंदिर पर 31 किलो का लड्डू का भोग अर्पित गुप्ता के माध्यम से लगाया गया। पंजाबी कॉलोनी पर सुबह प्रभात फेरी निकाल कर जन जागरण किया गया। पंजाब बैंक के समीप मंदिर पर भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। मोहल्ला दातागंज में युवाओं ने प्राण प्रतिष्ठा पर लड्डू घर-घर वितरित किए। सनी गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, नितिन गुप्ता, रजत गुप्ता, अमित गुप्ता, अभिषेक, बिट्टू, अखिलेश गुप्ता, हितेश आदि युवा जुटे रहे। श्री कन्या गुरुकुल रुद्रपुर की छात्राएं नगर के मुख्य बाजार में लोगों को चंदन का तिलक लगाती रही। संवाद
विज्ञापन
आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ के मोड़ पर भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में व्यापारी कमल अग्रवाल, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह पंकज, सौरभ सोमवंशी आदि का सहयोग रहा। रौसर कोठी स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में रोजा चीनी मिल की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। अरविंद सिंह, अजीत सिंह, आनंद दीक्षित, हितांशु मिश्रा समेत रोजा चीनी मिल के अधिकारी मौजूद रहे। युवा ढोल नगाड़े पर जमकर झूमे। भाजपा महानगर उपाध्यक्ष श्याम बाबू दीक्षित ने लड्डू वितरित किए। संजीव मिश्रा, सर्वेश राठौर, रवि राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो- 01 और 02 और 03 में है।
पुवायां में कई मंदिरों पर देखा गया प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
पुवायां। पुवायां नगर और गांवों के कई मंदिरों पर अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
हरेराम पक्का तालाब मंदिर पर धीरज शर्मा और कपिल गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, राजेश शुक्ला, सहित तमाम लोग मौजूद रहे। देवस्थान मंदिर, कबीरदान मंदिर, सिद्धेश्वरनाथ मंदिर पर भी सीधा प्रसारण देखा गया। गांव धारा में हनुमत धाम मंदिर पर अखंड पाठ के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा निकाली गई। राकेश पुजारी, अभय दीक्षित सहित तमाम लोग मौजूद रहे। गांव मुड़िया कुर्मियात के प्रसिद्ध 52 दरवाजा मंदिर में हवन पूजन किया गया। रात में कीर्तन होंगे।
विज्ञापन
फोटो- 08 में है।
भंडारे में चखा व्यंजनों का स्वाद
पुवायां। नगर के हरेराम पक्का तालाब मंदिर, राजीव चौक, गांधी पार्क, दलजीत पंप के सामने, जसवंत फिलिंग स्टेशन, देवस्थान मंदिर, कबीरदान बाबा मंदिर, पुवायां पब्लिक स्कूल के पास, थाना परिसर सहित कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। तमाम लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और जय जय श्रीराम के नारे लगाए।
फोटो- 04 व 05 व 06 व 07 में है।
पुवायां में निकाली गई कई शोभायात्रा
पुवायां। पुवायां भी भगवामय रहा और कई स्थानों से शोभायात्राएं निकाली गईं। नगर के देवस्थान मंदिर से श्री बाला जी जागरण सेवा समिति की ओर से रामरथ यात्रा निकाली गई। नगर के तमाम मार्गाें से होती हुई रामरथ यात्रा वापस देवस्थान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
खुटार के मंदिरों पर हुए अखंड पाठ और भजन-कीर्तन
खुटार। देवस्थान मंदिर पर अखंड पाठ का समापन कर प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में उमाशंकर तिवारी, श्याममोहन त्रिवेदी, संतोष वाजपेयी, लल्लूराम मिश्रा, किशनन्ने मिश्रा आदि का सहयोग रहा। गांव राठ के दुर्गा मंदिर पर अखंड पाठ के समापन पर भंडारा किया। बाबा चिरौंजीदास, कमलेश कुमार वर्मा, रामकुमार वर्मा, सुरेंद्र शर्मा, राजवीर पुजारी आदि मौजूद रहे। माता पंथवारी मंदिर पर पूजन के बाद बच्चन म्यूजिकल ग्रुप की ओर से कीर्तन और सुंदरकांड पाठ किया गया। बगियानाथ मंदिर पर बड़ी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देखा गया। गांव इटौआ में फकीरबाबा स्थान और गांव चांदपुर में कई मंदिरों पर पर भी अखंड पाठ के बाद प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
जलालाबाद में सजाया बाजार
फोटो