फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers of Jaswantnagar enraged by beating of youths surrounded Khutar police station

Shahjahanpur News: युवकों की पिटाई से गुस्साए जसवंतनगर के ग्रामीणों ने घेरा खुटार थाना

Wed, 31 May 2023 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 31 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Jaswantnagar enraged by beating of youths surrounded Khutar police station
पीड़ित सचिन और सुधीर
खुटार। गांव जसवंतनगर के सचिन कुमार और सुधीर कुमार ने दो सिपाहियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने थाने पहुंच कर घेराव करते हुए सिपाहियों के खिलाफ थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव जसवंतनगर के सचिन और सुधीर ने बताया कि मंगलवार शाम को वह खीरी जनपद के मैलानी कस्बे से सब्जी बेचकर वापस घर आ रहे थे। खीरी क्षेत्र में ही रास्ते में गन्ने में छिपे बैठे दो सिपाहियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि कच्ची शराब खरीदकर लाने की बात कहते हुए मारपीट की। इसके बाद तलाशी ली और दोनों के मोबाइल, सब्जी बिक्री के 12 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

युवकों ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उनमें रोष फैल गया। इसके बाद रात दस बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली में दो दर्जन से अधिक लोगों ने थाने पहुंच कर घेराव किया। ग्रामीणों के अनुसार सिपाहियों ने मोबाइल वापस कर दिए हैं, लेकिन उनके रुपए नहीं मिले हैं। रुपये वापस नहीं मिलने पर सचिन और सुधीर की ओर से दोनों सिपाहियों के खिलाफ तहरीर थाना प्रभारी को देकर कार्रवाई की मांग की। मंगलवार रात 11 बजे तक ग्रामीण थाने के गेट पर ही एकत्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि शराब पकड़ने के अभियान चल रहा है। खीरी के राजामंडी से कच्ची शराब लाकर लोग जसवंतनगर में बिक्री करते हैं उन्हीं को पकड़ने के लिए सिपाही लगे थे। मारपीट करने और रुपये, मोबाइल छीनने का आरोप गलत है। मामले की जांच की जा रही है।

पीड़ित सचिन और सुधीर

पीड़ित सचिन और सुधीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed