{"_id":"6a56384c930d9365440565ef","slug":"villagers-beat-up-a-constable-who-had-come-to-meet-his-girlfriend-in-shahjahanpur-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सिपाही पर चढ़ा इश्क का भूत, प्रेमिका से मिलने पहुंचा गांव, ग्रामीणों ने कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सिपाही पर चढ़ा इश्क का भूत, प्रेमिका से मिलने पहुंचा गांव, ग्रामीणों ने कर दी पिटाई
Tue, 14 Jul 2026 06:53 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:53 PM IST
सार
शाहजहांपुर जिले में एक सिपाही को इश्कबाजी भारी पड़ गई। मिर्जापुर थाने का सिपाही सोमवार रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर थाने का सिपाही गौरव कुमार सोमवार रात खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी 20 वर्षीय प्रेमिका से मिलने पहुंचा। बाइक से पहुंचे सिपाही को गांव के लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
सिपाही और छात्रा की मुलाकात कुछ महीने पहले शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई थी। सिपाही अक्सर छात्रा से मिलने शाहजहांपुर आता था। इन दिनों छात्रा अपने गांव आई हुई थी। सोमवार रात सिपाही उसके गांव पहुंच गया।
विज्ञापन
सिपाही नहीं दे पाया संतोषजनक जवाब
छात्रा के घर पहुंचे सिपाही को कुछ लोगों ने देख लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि वह मिर्जापुर थाने में तैनात है। गांव आने का कारण पूछने पर सिपाही संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस बीच छात्रा के परिजन भी वहां आ गए। गांव के लोगों की मदद से उन्होंने सिपाही की पिटाई की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने यूपी-112 और स्थानीय थाना पुलिस को बुलाकर सिपाही को उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने रात में ही मिर्जापुर थाने को सूचना दी। मिर्जापुर थाने की पुलिस के पहुंचने पर सिपाही को उनके हवाले कर दिया गया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि सिपाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को लिखा गया है।