फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villager drowns in Bahgul River while fishing

Shahjahanpur News: मछली पकड़ने गए ग्रामीण की बहगुल नदी में डूबने से मौत

Fri, 07 Aug 2026 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Villager drowns in Bahgul River while fishing
जलालाबाद। बहगुल नदी में मछली पकड़ने गए गांव चकचंद्रसेन निवासी 40 वर्षीय रामकुमार की डूबने से मौत हो गई। नदी में शव उतराने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रामकुमार के माता-पिता नहीं थे। परिवार के श्यामवीर ने बताया कि रामकुमार दोपहर करीब एक बजे क्षेत्र के गांव कुंडरी के पास बहगुल नदी में मछली पकड़ने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे नदी किनारे गए लोगों ने शव उतराता देखा। पहचानने के बाद गांव में सूचना दी। इसके बाद लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि जांच में पता लगा कि उसको मिर्गी के दौरे भी आते थे। अनुमान है कि दौरे आने या फिर पैर फिसलने से रामकुमार नदी की गहराई में चला गया। मृतक की पत्नी उर्मिला व उसके दो बेटे व बेटियां हैं। उर्मिला अपने मायके बांदा गई हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed