फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villager dies after being bitten by a snake while fetching fodder from a storeroom in Khudaganj.

Shahjahanpur News: खुदागंज में कोठरी से भूसा लेने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, मौत

Sat, 19 Sep 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Villager dies after being bitten by a snake while fetching fodder from a storeroom in Khudaganj.
खुदागंज। क्षेत्र के कंचनपुर विक्रमपुर गांव निवासी राम दुलारे (70) की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उत्तराखंड के रुद्रपुर से पहुंचे बेटे ने पिता का शव देखा तो बिलख पड़ा।
विज्ञापन

राम दुलारे के बेटे दयाशंकर ने बताया कि उसकी मां शांति देवी की कई वर्ष पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। वह रुद्रपुर में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। पिता छोटे बेटे राजा के साथ गांव में रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे राम दुलारे जानवरों के लिए कोठरी से भूसा लेने गए थे। इसी दौरान सांप ने उनके हाथ में डस लिया। उन्हें सर्पदंश का एहसास नहीं हुआ और वह घर लौटकर चाय-नाश्ता करने के बाद लेट गए। करीब नौ बजे उनकी हालत बिगड़ने पर छोटे बेटे राजा ने दयाशंकर को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दयाशंकर रुद्रपुर से गांव के लिए चल दिए और पिता को अस्पताल ले जाने के लिए कहा। परिजन राम दुलारे को उपचार के लिए ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि सांप के डसने से व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed