{"_id":"66e0ad9c56eb6d4f0d0940d7","slug":"villager-attacked-by-wild-animal-saved-his-life-by-running-away-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-126860-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ग्रामीण पर वन्य पशु ने किया हमला, भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ग्रामीण पर वन्य पशु ने किया हमला, भागकर बचाई जान
Wed, 11 Sep 2024 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
परौर में कांबिंग करते वनकर्मी। संवाद
परौर। राममंगा की कटरी से निकलकर गांवों के आसपास घूम रहे सियार जैसे वन्य पशु ने सोमवार रात करीब नौ बजे खेत में थाना चौराहा निवासी रवींद्र पाल सिंह गुर्जर पर हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह भागकर खुद को बचाया।
रवींद्र ने बताया कि वह फसल की रखवाली के लिए गए हुए थे। रात में अंधेरा होने के कारण वह वन्य पशु को देख नहीं पाए, जो कि खेत के पास पहले से मौजूद था। वन्य पशु जैसे ही उनकी ओर उछलकर झपटने को हुआ, वह शोर मचाकर भाग निकले। बता दें कि यह पशु अब तक क्षेत्र के आठ-दस लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। गत बृहस्पतिवार को हिंसक पशु के हमले में एक ग्रामीण घायल होने के बाद से ऐसी घटनाएं थम गईं, लेकिन पांच दिन बाद फिर जंगली जीव के हमले की घटना सामने आने से ग्रामीणों में खौफ बढ़ गया है।
सूचना पर वन विभाग के दरोगा कामता प्रसाद वर्मा व सत्यपाल सिंह समेत वन कर्मी जितेंद्र पाल सिंह, बृजमोहन तिवारी, मोहर्रम सिंह, पप्पू सिंह आदि ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास खेतों की खड़ी फसलों में पशु की तलाश के लिए कांबिंग की। दरोगा का कहना है कि जंगली पशु जल्द खोज लिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को समूह बनाकर खेतों की ओर जाने और रात में घरों के अंदर रहने की सलाह दी है।