{"_id":"68eaac7b6af214d1790b86d9","slug":"village-development-officer-suspended-for-taking-bribe-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-154879-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रिश्वत लेने के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रिश्वत लेने के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
विज्ञापन
तिलहर। ब्लॉक कार्यालय में तैनात ग्राम विकास अधिकारी मोना सिंह को जिला विकास अधिकारी ने रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है। कुछ दिन पहले ही निलंबित वीडीओ के सहायक द्वारा एक युवक से कार्य कराने के एवज में रिश्वत मांगने और रकम लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
वायरल हुए वीडियो सहित रिश्वत मांगने की शिकायत डीडीओ को मिलने पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी बृजेश मिश्रा को जांच के निर्देश दिए थे। बीडीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीडीओ ने गत आठ अक्तूबर को आरोपी वीडीओ को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। बाद में बीडीओ ने वीडीओ मोना सिंह को निलंबन आदेश प्राप्त करा दिया।
बीडीओ के अनुसार निलंबित वीडीओ को जिला विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। निलंबित ग्राम विकास अधिकारी का कहना है कि मिरगापुर गांव के एक व्यक्ति ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने से मना करने पर षड्यंत्र के तहत दो लोगों से रकम के लेनदेन का वीडियो बनाकर उनकी झूठी शिकायत कर दी। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। संवाद