फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   vikash bhawan

विकास भवन के दफ्तरों में गंदगी देख सीडीओ खफा

Tue, 17 Feb 2015 12:23 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 17 Feb 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
नवागत सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को दोपहर डीआरडीए और विकास भवन के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरडीए के टॉयलेट में ताला लगा मिला। अन्य दफ्तरों के टॉयलेट और कई पटल गंदे मिलने पर सीडीओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को एक सप्ताह के अंदर व्यवस्थाएं नहीं सुधारने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीडीओ सोमवार को दोपहर अचानक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय जा पहुंचे। उस वक्त डीआरडीए के सभी पटलों पर काम जारी था। सीडीओ ने वहां के टॉयलेट पर नजर दौड़ाई तो एक टॉयलेट में ताला लटका था। कर्मचारियों ने सफाई दी कि उसे महिला कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखा गया है। दूसरे टायलेट से उठती दुर्गंध और दीवारों से पेंट छूटता देख उन्होंने पीडी चंद्रशेखर शुक्ला को उसकी बदहाली दूर कराने का निर्देश दिया। युवा कल्याण, बाल विकास, कृषि, कृषि रक्षा, विकलांग कल्याण आदि दफ्तरों के टॉयलेट गंदे देख नाराजगी जताई।
विज्ञापन


काम का माहौल बनाना मकसद
‘निरीक्षण का मकसद काम का बेहतर माहौल बनाना है। जिस तरह घरों के टॉयलेट साफ रहते हैं, उसी तरह दफ्तरों की व्यवस्था पर कर्मचारियों को ध्यान देना होगा। माहौल अच्छा होगा तो काम भी बेहतर होगा जिससे परिणाम भी अच्छे मिलेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed