{"_id":"685da05911fab11ac7035acb","slug":"video-of-illegal-sale-of-liquor-from-a-government-contract-went-viral-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-146787-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सरकारी ठेका से शराब की अवैध बिक्री का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सरकारी ठेका से शराब की अवैध बिक्री का वीडियो हुआ वायरल
Fri, 27 Jun 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
अल्हागंज। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर बस स्टैंड के पास स्थित देशी शराब के एक ठेके के बंद शटर के नीचे से अवैध रूप से शराब की बिक्री का एक वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हो गया।
सुबह लगभग सात बजे के आसपास यह वीडियो रिकाॅर्ड किया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ठेके की दुकान का शटर बंद है, फिर भी सफेद शर्ट पहने एक व्यक्ति शटर के नीचे से हाथ अंदर डालकर शराब ले रहा है। वहीं पास ही एक अन्य व्यक्ति मोबाइल पर बातचीत करते हुए नजर आता है। उसे बाद में शराब दी जाती है और उसे वह अपनी जेब में रख लेता है। थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बताया कि आबकारी विभाग को अवगत करा दिया गया है और शराब की अवैध बिक्री पर कड़ाई से रोक लगाई जाएगी। संवाद