{"_id":"6297c071e866704ff72aec0f","slug":"victims-wept-while-narrating-grief-to-the-member-of-women-s-commission-shahjahanpur-news-bly486878116","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग की सदस्य को दुखड़ा सुनाते हुए सुबक पड़ीं पीड़िताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आयोग की सदस्य को दुखड़ा सुनाते हुए सुबक पड़ीं पीड़िताएं
विज्ञापन
शाहजहांपुर के विकास भवन सभागार में बुधवार को उत्पीडन की शिकार महिलाओं की सुनवाई करती राज्य महिल?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने बुधवार को विकास भवन सभागार में जिले के विभिन्न स्थानों से आईं घरेलू हिंसा और उत्पीड़न की सताई महिलाओं की सुनवाई की। इस दौरान कई पीड़िताएं अपना दुखड़ा बयां करते वक्त भावुक होकर सुबक उठीं। आयोग की सदस्य ने अधिकारियों को ऐसे सभी मामलों में दोनों पक्षों को साथ बिठाकर काउंसिलिंग कराने और सभी प्रकरण एक माह के अंदर निस्तारित कर आख्या आयोग मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए।
सुनवाई के दौरान पीड़ित महिलाओं की ओर से 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और उनमें से सात मामलों का आयोग की सदस्य ने तत्काल निस्तारण कराने के साथ शेष प्रकरण हल कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित किए। ज्यादातर महिलाओं ने दहेज समेत छोटी-छोटी बातों को लेकर पति समेत ससुराल वालों पर मारपीट करने की शिकायत की। एक बुर्कापोश महिला ने घरेलू विवाद में तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास किए जाने की शिकायत की और अपने शरीर पर चोटों के निशान दिखाते हुए रोना शुरू कर दिया तो सभागार में मौजूद अधिकारी भी असहज हो उठे।
आयोग की सदस्य ने पीड़िता को उचित कार्रवाई की तसल्ली देते हुए उसे काउंसिलिंग के लिए रोक लिया। बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को सम्मान के साथ उनके परिवार से जोड़े रखना है। इसीलिए दोनों पक्षों में काउंसिलिंग कराने को वरीयता दी जाती है, ताकि परिवार टूटने से बचे रहें। इस मौके पर एसडीएम न्यायिक दशरथ कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशुतोष तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, सीओ सिटी सरवणन टी, महिला कल्याण विभाग की जिला समन्वयक अमृता दीक्षित, चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि दिनेश मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
राईखेड़ा में महिलाओं को किया जागरूक
आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने अधिकारियों के साथ विकास खंड ददरौल के गांव राईखेड़ा के पंचायत भवन में जागरूकता शिविर में महिलाओं से सीधा संवाद किया। कहा कि महिलाएं सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर अपने पास रखें और घर-बाहर कहीं भी कोई अप्रिय स्थिति बनने पर फोन करके मदद मांगें। जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, ग्राम प्रधान थानेश्वर वर्मा, ग्राम पंचायत सचिव संजय कुमार आदि मौजूद रहे।