फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   vegitables are affected by harmfull chamicals

नालों के गंदे पानी से उगाई जा रहीं जहरीली सब्जियां

Wed, 28 Jan 2015 08:37 PM IST
अनूप वाजपेयी/शाहजहांपुर।
अनूप वाजपेयी/शाहजहांपुर। Updated Wed, 28 Jan 2015 08:37 PM IST
विज्ञापन
vegitables are affected by harmfull chamicals
सैकड़ों घरों और फैक्ट्रियों से निकले गंदे पानी को नदियों तक ले जाने वाले नाले आसपास के खेतों में फसलों की सिंचाई का जरिया बन गए हैं। शहर के आसपास करीब एक सौ हेक्टेयर में फैले खेतों में नालों के गंदे पानी से जहरीली सब्जियां उगाई जा रही है। पर्यावरणविदों और कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार गंदे पानी में घुले कास्टिक, सीसा, सल्फर, लेड, केडमियम, जिंक, निकिल आदि तत्व सब्जियों के जरिए शरीर मेें प्रवेश करके तमाम समस्याएं खड़ी कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन इलाकों में इस्तेमाल हो रहा नालों का पानी
शहर के लोधीपुर, अहमदपुर रेती, नई बस्ती, बहादुरपुरा, बंका घाट, दलेलगंज, केरूगंज में खन्नौत का तटवर्ती क्षेत्र, ककरा कलां, मदराखेल, मामुड़ी, हद्दफ, सुभाषनगर, गदियाना चुंगी, जलालनगर की तराई बस्ती आदि रिहायशी इलाकों के नजदीकी खेतों में नालों का पानी रोककर पंपिंग सेट से खेतों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


जल प्रदूषण के शोध नतीजे दे रहे गंभीर संकेत
विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार सिंचाई में इस्तेमाल होने वाले पानी में घुली भारी धातुओं और क्षारीय तत्वों के जो मानक तय किए गए हैं, पर्यावरण रक्षा को सक्रिय संस्था पृथ्वी के शोध नतीजों से काफी कम हैं। दूसरे शब्दों में सीवरेज के पानी में हैवी मेटल्स कई गुना अधिक घुली हैं। उदाहरण के लिए सिंचाई वाले पानी में कैडमियम की मात्रा 3 से 6 माइक्रो ग्राम प्रति ग्राम से अधिक नहीं होनी चाहिए, लेकिन नालों के किनारे उगी पालक में 98.92 माइक्रो ग्राम कैडमियम पाया गया है। बैंगन, टमाटर, गोभी आदि में कास्टिक, लेड, आर्सेनिक आदि तत्व मानक से अधिक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लता वर्गीय सब्जियों में मिल रहा ऑक्सीटोसिन
लता वर्गीय सब्जियों में शामिल खीरा, ककड़ी, लौकी, तोरई, कद्दू आदि का आकार और वजन बढ़ाने के लिए दुधारू जानवरों पर इस्तेमाल होने वाले हार्मोनल रसायन ऑक्सीटोसिन के घटक पाए गए हैं। ऑक्सीटोसिन को प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद इसके एंपुल दवा स्टोरों पर आसानी से उपलब्ध हैं।

विशेषज्ञों का नजरिया: उन्हीं की जुबानी
----------------------------
पीलिया और लीवर संबंधी रोग संभव
‘घरों से निकले मल-मूत्र जैसे अपशिष्ट को बहाने वाले नालों के पानी में घुले लेड से हड्डियां कमजोर पड़ने के साथ ज्वॉइंडिस का खतरा बढ़ जाता है, जबकि आर्सेनिक लीवर के लिए स्लो प्वॉयजन जैसा साबित होता है। कास्टिक की अधिकता किडनी को प्रभावित करती है।’
-डॉ. राजीव सिंह, जनरल फिजीशियन

सब्जियां सोख लेती हैं भारी धातुएं
‘शरीर के लिए हानिकर भारी धातुएं पालक, गोभी जैसी सब्जियों के पौधे आसानी से सोख लेते हैं। सब्जियों के जरिए लेड, क्रोमियम जैसे तत्व शरीर में जाकर कई बीमारियां पैदा कर देते हैं। कास्टिक से पौधों की बढ़वार थम जाती है और पोषक तत्व भी प्रभावित होते हैं।’

-डॉ. केएम सिंह, शस्य विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र

सिंचाई से पहले रिसाइकिल हो गंदा पानी
‘विदेशों में सीवरेज वाटर को सिंचाई के लिए इस्तेमाल करने से पहले उसे रिसाइकिल किया जाता है। अपने शहर में नगरपालिका परिषद अभी तक जलशोधन यंत्र चालू नहीं करा पाई है। यह महज भ्रांति है कि नालों के पानी में जैविक तत्वों की अधिकता होती है।’
-डॉ. विकास खुराना, पर्यावरणविद्/निदेशक, पृथ्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed