फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Various events held under the 'Nari Shakti Vandan' program.

Shahjahanpur News: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत हुए विभिन्न आयोजन

Fri, 17 Apr 2026 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Various events held under the 'Nari Shakti Vandan' program.
जीएफ कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार अभियान के उपलक्ष्य में रैली निकालते छात्र-छात्
शाहजहांपुर। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिले के महाविद्यालयों में विभिन्न आयोजन हुए। छात्राओं ने रैली निकाली।
विज्ञापन


एसएस कॉलेज में गोष्ठी में मुख्य वक्ता इतिहास विभागाध्यक्ष डाॅ. विकास खुराना ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना आवश्यक है। प्राचार्य प्रोफेसर राकेश कुमार आजाद ने अध्यक्षता करते हुए विचार रखे। कार्यक्रम का समन्वय डाॅ. पद्मजा मिश्रा ने किया। आभार डाॅ. पूजा वाजपेयी ने व्यक्त किया।
आर्य महिला महाविद्यालय में पदयात्रा निकाली गई। प्राचार्य प्रोफेसर रूपांशु माला ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा का शुभारंभ किया। मानवता कल्याण समिति की महिला शाखा की अध्यक्ष नीरा श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकर्ता प्रतिमा यादव, उपनिरीक्षक साक्षी चौधरी, सोमपाल सिंह, प्रोफेसर दुर्गावती सिंह, अनुराधा, पारुल यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज में रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर मोहसिन हसन खान, डॉ. रईस अहमद, एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. समन जेहरा जैदी और रजा रसूल ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छात्र-छात्राओं ने बनाई मानव शृंखला
जलालाबाद। प्रेमकिशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर अधिनियम के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार, आयोजक डाॅ. यादवेंद्र कुमार आर्य, डॉ. जयेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश मिश्रा, पवन कुमार, अंजलि, अंशिका वर्मा, अमृता देवी आदि मौजूद रहे। संवाद

--
गोष्ठी में किया जागरूक

खुदागंज। ठाकुर रोशन सिंह संघटक राजकीय महाविद्यालय में महिला क्लब की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. अनुज सक्सेना, डॉ. रेनू पांडेय और डॉ. सुधा देवी ने विचार रखे। इस दौरान छात्राओं ने नारी शक्ति वंदन विषय पर आकर्षक रंगोली बनाई। महाविद्यालय परिसर में नारी शक्ति दीवार स्थापित की गई, जिस पर छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर अधिनियम का समर्थन किया। डॉ. मोना यादव ने आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed