फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vande Mataram will develop the feeling of patriotism in the young generation.

Shahjahanpur News: वंदे मातरम् से युवा पीढ़ी में विकसित होगी देशभक्ति की भावना

Wed, 12 Nov 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 12 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Vande Mataram will develop the feeling of patriotism in the young generation.
इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां। संवाद
शाहजहांपुर। गोरखपुर में एकता पदयात्रा के दौरान प्रदेश की शिक्षण संस्थाओं में वंदे मातरम् का नियमित और जरूरी गायन करने के सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश का सभी ने स्वागत किया है। लोगों का कहना कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से देश की युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करेगा। वंदे मातरम् का बड़ा योगदान आजादी की लड़ाई में रहा है। मुख्यमंत्री का यह आदेश बेहद सराहनीय है।
विज्ञापन




----------------

फोटो 25



-मदरसों में वंदे मातरम् को लेकर अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र आने पर उसका पालन कराया जाएगा। सरकार की मंशा वतन से प्यार करने की है। हम तो वैसे ही ही वतन से प्यार करते हैं।
विज्ञापन


इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, प्रदेश अध्यक्ष, अरबी फारसी मदारिस एसोसिएशन



------------

फोटो 26



-वंदे मातरम् आजादी से पहले का गान है। पूरी आजादी की लड़ाई ही इसे लेकर लड़ी गई है। शिक्षण संस्थाओं में इसे कराना चाहिए। सभी लोग अपने देश से प्यार करते हैं तो इसे गाने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवेंदु सिंह, निवर्तमान सदस्य, अल्पसंख्यक आयोग



----------------

फोटो 27



-वंदे मातरम् को धर्म से जोड़कर देखना गलत है। यह राष्ट्र को समर्पित है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि देश के प्रति सम्मान का भाव रखें। इससे प्रदेश की नई पीढ़ी के अंदर देशभक्ति की ओर लगाव होगा।


डाॅ. अनुराग अग्रवाल, उप प्राचार्य-एसएस कॉलेज



-----

फोटो 28



-सीएम योगी ने यह बयान काफी सोच-समझकर दिया होगा। वंदे मातरम् के गायन से युवा पीढ़ी के अंदर देशभक्ति की भावना विकसित होगी। युवा अपने देश और संस्कृति के प्रति जागरूक होंगे।

राजू बग्गा, समाजसेवी

इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां। संवाद

इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां। संवाद

इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां। संवाद

इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां। संवाद

इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां। संवाद

इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed