{"_id":"60f32c5e8ebc3e6d261e2685","slug":"vaccination-shahjahanpur-news-bly45348407","type":"story","status":"publish","title_hn":"310 लोगों को लगाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
310 लोगों को लगाई वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। महर्षि दयानंद शिक्षा सदन में श्री रामकृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में कोरोना प्रतिरोधी टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिसमें करीब 310 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
इससे पहले डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने फीता काटकर शिविर शुभारंभ किया। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि कोरोना कम अवश्य हुआ है लेकिन अभी गया नहीं है इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। सभी लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। उन्होंने सभी से दो गज की दूरी बनाए रखने तथा मास्क का उपयोग करने की सलाह दी।
उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में वैक्सीन लगवाए जाने का आह्वान किया। कहा-वैक्सीन से ही लोगों का बचाव संभव है। इस दौरान उन्होंने कैंप आयोजित करने वाले मनोज का उत्साहवर्धन करते हुए लोगों से वैक्सीनेशन में सहयोग किए जाने की अपील की।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने कहा कि थोड़ी-सी भी लापरवाही घातक हो सकती है इसलिए सभी लोग जागरूक रहें।
सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया शिविर में 350 वैक्सीन तत्काल प्रभाव से उपलब्ध करवा दी गई हैं। सीएचसी पर मिलाकर 310 वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।
इस अवसर पर डॉ. प्रमोद मिश्रा, संजीव कुमार लोधी, रचना कठेरिया, ऋषभ, फैजान, कोमल गुप्ता, स्वाति, आर्य समाज के प्रधान वेद प्रकाश आर्य, रविंद्र कुमार, संतोष कुमार, दासीराम आर्य आदि मौजूद रहे।