{"_id":"e3556836be80d324cdf92b96af60ca12","slug":"vaad-vivad-comptition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
पुवायां।
Updated Sat, 28 Feb 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिएटिव टीचर्स ग्रुप की ओर से नगर के बीआरसी भवन पर शनिवार को विज्ञान दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित तहसील स्तरीय प्रतियोगिताओं में लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया।
बीआरसी भवन पर हुई प्रतियोगिता में लिखित बहु विकल्पीय प्रश्नावली, पोस्टर/चार्ट प्रदर्शनी और दैनिक जीवन में विज्ञान का महत्व पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई। पुवायां, खुटार, बंडा और सिंधौली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। लिखित परीक्षा में गायत्री गौड़, दुर्गेश कुमार और नितिन गौड़, चार्ट प्रदर्शनी में सोनाली दीक्षित, अभिषेक कुमार, आकाश और सुंदर, भाषण प्रतियोगिता में रोहिला अंसारी, अमन कुमार, अचिति ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन में पारूल मौर्य, श्याम कुमार त्रिवेदी, शरद कुमार सिंह, अजय शर्मा, योगेंद्र सिंह, मंगलप्रसाद त्रिवेदी, सतेंद्र सिंह, संदीप मिश्रा, विश्वेश्वर दयाल वर्मा, प्रेमचंद्र वर्मा, आशुतोष मिश्रा, अनिल तिवारी, अश्वनी अवस्थी, रीता आर्या, ममता शुक्ला, हरीश राजानी, विष्णुदयाल आदि का सहयोग रहा।
क्या है क्रिएटिव टीचर्स ग्रुप
पुवायां। पुवायां में गठित क्रिएटिव टीचर्स ग्रुप में सरकारी स्कूलों के ऐसे शिक्षक शामिल हैं जिन्हें विभाग की ओर से किसी न किसी स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं होने, सरकारी स्कूलों के बच्चे होशियार नहीं होने जैसी धारणाएं तोड़ने के लिए इन शिक्षकों ने ग्रुप तैयार किया है। इसके तहत समय-समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कर और सरकारी स्कूलों में बढ़िया पढ़ाई कर बच्चों को आगे बढ़ाना है। ग्रुप में पारूल मौर्य, श्याम कुमार त्रिवेदी, शरद कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, अजय शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
ग्लेरिंग में वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हुईं
शाहजहांपुर। ग्लेरिंग पब्लिक हाई स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराई गईं। नाटक के माध्यम से भी विद्यार्थियों ने विज्ञान के महत्व को समझाया। प्रधानाचार्य मनमोहन सक्सेना की देखरेख में हुए कार्यक्रम में अतुल सिंह, यासिर अली, सुनील कुमार, धर्मेंद्र, वीरेंद्र सिंह, एमसी गुप्ता, कविता मैसी आदि मौजूद रहे। संचालन सुप्रिया त्रिपाठी ने किया।