फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   V Warriors, Lekhpal, and Jal Nigam teams won their matches.

Shahjahanpur News: वी वारियर्स, लेखपाल और जल निगम की टीमों ने जीते मुकाबले

Sun, 22 Mar 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
V Warriors, Lekhpal, and Jal Nigam teams won their matches.
रोजा आईटीआई मैदान में चल रहे टूर्नामेंट की विजेता टीम। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। अटेवा प्रीमियर लीग कमेटी के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को तीन मैच खेले गए। इनमें वी वारियर्स, लेखपाल वारियर्स और जल निगम यूनाइटेड की टीमों ने जीत हासिल की। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

रोजा आईटीआई मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट में पहला मैच वी वारियर्स और लोको इलेवन के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए लोको इलेवन की टीम ने 14.5 ओवर में 95 रन बनाए। जवाब में वी वारियर्स ने 11.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच रवि शर्मा रहे। उन्होंने 18 रन देकर तीन विकेट और बल्लेबाजी करते हुए 14 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

दूसरा मैच माध्यमिक स्टार्स और लेखपाल वारियर्स के बीच खेला गया। लेखपाल वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। माध्यमिक स्टार्स की टीम धीमी शुरुआत और लगातार विकेट पतन के कारण निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट खोकर मात्र 65 रन बना पाई। जवाब में लेखपाल वारियर्स ने आक्रामक खेलते हुए लक्ष्य को तीन विकेट खोकर छह ओवर में पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द मैच अनिल कुमार चुने गए। उन्होंने छह रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट लिए। तीसरा मैच यूपी जल निगम यूनाइटेड और मदनपुर टाइगर्स के बीच खेला गया। इसमें यूपी जल निगम यूनाइटेड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 133 रन बनाए। जवाब में मदनपुर टाइगर्स छह विकेट खोकर 126 रन बना सकी। यूपी जल निगम यूनाइटेड ने सात रन से मैच को जीत लिया। प्लेयर आफ द मैच हरेंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed