फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uttar Pradesh will soon become the leading state in the production of bio-fuel ethanol

जैविक ईंधन इथेनॉल के उत्पादन में जल्द देश का अग्रणी राज्य बनेगा उत्तर प्रदेश

Mon, 28 Mar 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh will soon become the leading state in the production of bio-fuel ethanol
शाहजहांपुर में गन्ना शोध परिषद की ओर से रविवार आयोजित कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी में स्टालों का ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग) संजय आर भूसरेड्डी ने कहा है कि आने वाले समय में प्रदेश की चीनी मिलें गन्ना से इथेनॉल का इतना उत्पादन करेंगी कि यूपी देश का अग्रणी राज्य बन जाएगा। वह रविवार को गन्ना शोध परिषद के परिसर में आयोजित वार्षिक मिठास मेला और कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने प्रदर्शनी में विभिन्न चीनी मिलों व कृषि उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण किया और किसान गोष्ठी में किसानों व कृषि वैज्ञानिकों से आपसी सामंजस्य बना कर कृषि उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया ।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते सरकार विकल्प के तौर पर जैविक ईंधन के उत्पादन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। इसीलिए प्रदेश की चीनी मिलों को इथेनॉल के अधिकतम उत्पादन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश की 92 डिस्टलरी इस साल 158 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन करेंगी। प्रदेश सरकार की मंशा है कि डिस्टलरी की संख्या बढ़ाई जाए। इसके तहत चालू मार्च माह में 14 नई डिस्टलरी स्वीकृत की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इथेनॉल उत्पादन के मामले में 8.1 प्रतिशत ब्लेंडिंग होती रही है, जिसे बढ़ाकर 13 प्रतिशत किया जाएगा।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने गोष्ठी में कहा कि अगले वर्ष से मिनी बीज किट के लिए किसानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और मनमाने रेट लेने वाले बीज माफिया पर अंकुश लगाने के लिए कानून बनाया जाएगा। इस दौरान भूसरेड्डी ने मिठास-2022 स्मारिका का विमोचन किया। परिषद के प्रसार अधिकारी संजीव कुमार पाठक के संचालन मेें हुए कार्यक्रम में अपर गन्ना आयुक्त एंव परिषद के निदेशक वीके शुक्ला, सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, सीओ सिटी सरवणन टी., उप गन्ना आयुक्त राजीव राय एवं सतेंद्र कुमार और कई जनपदों के जिला गन्ना अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
फोटो: 27 एसपीएनपी 14
समूह की महिलाएं और प्रगतिशील किसान सम्मानित
अपर मुख्य सचिव भूसरेड्डी ने नारी एकता महिला स्वयं सहायता समूह निगोही, दशमेश महिला स्वयं सहायता समूह अमृतापुर गुलरिया (लखीमपुर खीरी), अन्नपूर्णा महिला स्वयं सहायता समूह बहेड़ी (बरेली) और सरस्वती महिला स्वयं सहायता ग्राम सिंधौरा बहेड़ी (बरेली) को सिंगल बड चिप विधि से गन्ना पौध तैयार करने के लिए सम्मानित किया। उन्होंने आठ प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया। इनमें अमरीक सिंह बिजनौर, धर्मपाल मौर्य लखीमपुर खीरी, अरविंद सिंह सीतापुर, जयप्रकाश पांडेय गोंडा, भजनलाल बरेली, कुलवीर सिंह बिजनौर, गुरजीत सिंह पीलीभीत और शाहजहांपुर के जसवीर सिंह शामिल हैं। गन्ना प्रतियोगिता में शाहजहांपुर के गौरव मिश्रा को प्रथम, लखीमपुर के धर्मपाल मौर्य को द्वितीय और फतेह बहादुर सिंह को तृतीय स्थान मिलने पर पुरस्कृत किया गया।

उत्कृष्ट स्टॉल भी किए पुरस्कृत
प्रदर्शनी मेें उत्कृष्ट स्टाल का पुरस्कार डीसीएम श्रीराम मिल अजबापुर को मिला। डालमिया शुगर मिल निगोही द्वितीय और बजाज हिंदुस्तान मकसूदापुर को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed