फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Use social media with caution CO gives cyber security tips to students

Shahjahanpur: संभलकर करें सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सीओ ने विद्यार्थियों को दिए साइबर सुरक्षा के मंत्र

Wed, 28 Jan 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 28 Jan 2026 12:33 AM IST
सार

शाहजहांपुर के तिलहर के एलबीजेपी इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीओ ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के उपाय बताए। 

विज्ञापन
Use social media with caution CO gives cyber security tips to students
तिलहर के एलबीजेपी इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन - फोटो : संवाद

विस्तार

सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत ही संभलकर करें। यह दुधारी तलवार की तरह होती है। अगर कभी साइबर ठगी का शिकार हो भी जाएं तो तत्काल परिजनों को बताएं। पुलिस से शिकायत करें। इसके अलावा स्कूल जाते समय या राह चलते कोई परेशान करे तो घबराने के बजाय डायल 112 नंबर पर कॉल करें। तुरंत ही पुलिस मदद करने के लिए पहुंचे। ये बातें सीओ तिलहर ज्योति यादव ने एलबीजेपी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों से कहीं। वह अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बोल रहीं थीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला अपराध को रोकना पुलिस की प्राथमिकता में है। कोई परेशान करें तो घुट-घुटकर जीने के बजाय परिवार वालों से साझा करें, साथ ही पुलिस की मदद अवश्य लें। उन्होंने साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी। कहा कि वर्तमान में इंटरनेट का युग है। इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं। इसमें सबसे बड़ी चुनौती साइबर अपराध से बचना है। किसी भी अंजान व्यक्ति का नंबर रिसीव नहीं करें। अंजान इंसान की वीडियो कॉल तो भूलकर भी नहीं उठाएं। अपने फोटो सोशल मीडिया पर डालने से बचें। 
विज्ञापन


उन्होंने कानून व्यवस्था और पुलिस से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल ने छात्र-छात्राओं को कानून की बुनियादी जानकारी दी। कहा कि डरने की आवश्यकता नहीं है, पुलिस आपकी मित्र है। इस बीच छात्र-छात्राओं ने सवाल पूछे, जिसका सीओ ने जवाब भी दिया। छात्र-छात्राओं से भी पुलिस से संबंधित प्रश्न पूछे गए जिनका उन्होंने जवाब दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रजपाल सिंह ने आभार जताया। कार्यक्रम में करीब 50 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये पूछे सवाल
प्रश्न : एफआईआर को कैसे दर्ज कराया जाता है-सोनी
उत्तर : प्रार्थना पत्र देने के बाद पुलिस जांच करती हैं। प्रथमदृष्टया आरोप सही होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाती है।

प्रश्न : परेशानी आने पर किस नंबर पर कॉल करें-राजीव
उत्तर : हेल्पलाइन नंबर 112 को याद रखें। आठ से दस मिनट में मदद मिलेगी।

प्रश्न : साइबर ठगी से बचने के लिए क्या करें- सुनीता
उत्तर : कोई ओटीपी पूछे तो बिल्कुल नहीं बताएं। सावधानी ही बचाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed