फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Urs-e-Kalimi concluded with Kul Sharif of Dulha Mian

दूल्हा मियां के कुल शरीफ के साथ उर्स-ए-कलीमी का समापन

Sun, 06 Mar 2022 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Urs-e-Kalimi concluded with Kul Sharif of Dulha Mian
मीरानपुर कटरा में दूल्हा मियां के कुलशरीफ में तकरीर करते उलमा-ए-कराम - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा में खानकाह-ए-हुसैनिया कलीमिया में पांच रोजा उर्स का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। हजरत मोहम्मद हुसैन उर्फ दूल्हा मियां के कुलशरीफ में सभी ने मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की। इस दौरान महफिल-ए-रंग में कव्वालों ने अपने कलाम पेश कर अकीदतमंदों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

सुबह साहिबे सज्जादा हजरत सैयद मसूद अहमद कलीमी की सरपरस्ती में फजिर की नमाज के बाद कुरआख्वानी हुई। दस बजे कुल शरीफ का आगाज नात-ए-पाक से किया। इसके बाद कुरआन पाक की तिलावत की गई। पीरो मुर्शिद की शान में कलाम पढ़े। साथ ही अलग-अलग प्रांतों से तशरीफ लाए उलमा-ए-कराम ने अपनी तकारीर से हाजरीन के ईमान को ताजा कर दिया। तकरीर में उलेमाओं ने मुसलमानों से आपस में मिल जुलकर रहने और बुराइयों से दूर रहने की ताकीद की।
विज्ञापन

फातिहा के बाद मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। अंत में उर्स प्रभारी डॉ. सैय्यद असद अहमद कलीमी ने पुलिस व प्रशासन का आभार जताया। कुलशरीफ में सैयद मुजीब अली, सैयद फ खरे अली,शोहेब कलीमी, चिश्ती मुशाद कलीमी, मुस्तजीब कलीमी, रईस अहमद अकेला, एजाज , अशफाक उल्ला खां, अजीम बेग, शालू कलीमी, सोहेल खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed