फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Upset over being scolded by her mother, a teenage girl jumped into the Ramganga river.

Shahjahanpur News: मां की डांट से नाराज किशोरी ने रामगंगा में लगाई छलांग

Sun, 18 Oct 2026 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Upset over being scolded by her mother, a teenage girl jumped into the Ramganga river.
जलालाबाद। रोटी बनाने को लेकर मां की डांट से नाराज कक्षा 11 की छात्रा ने शनिवार शाम कोलाघाट पुल से रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। पानी कम होने के कारण किशोरी बच गई। वहां से गुजर रहे एक युवक ने पुलिस की मदद से उसे नदी से बाहर निकाला। किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन


मिर्जापुर थाना क्षेत्र के बीघापुर सिठौली गांव निवासी रामस्वरूप राठौर उर्फ रामू की 17 वर्षीय बेटी रीता देवी एक निजी कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। बताया गया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे रोटी बनाने को लेकर मां ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर रीता बिना बताए घर से निकल गई और कोलाघाट पुल पहुंची। कुछ देर बाद उसने रेलिंग पर चढ़कर नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


इसी दौरान जरियनपुर से घर जा रहे अजय नाम के युवक ने बाइक रोक दी। उसने रस्सी के सहारे नदी में उतरकर किशोरी को बचाने की कोशिश की। इसी बीच मिर्जापुर और जलालाबाद थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सहयोग से युवक ने किशोरी को नदी से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मां की डांट से नाराज होकर किशोरी ने नदी में छलांग लगाई थी। परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed