फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Upset farmers To facilitate government

परेशान किसानों को सहूलियतें दे सरकार

Fri, 17 Apr 2015 11:41 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 17 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
किसान हित की मांगों को लेकर गत माह कलक्ट्रेट में की गई भूख हड़ताल को डीएम केस्तर से कोई तवज्जो नहीं दिए जाने से भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) का प्रशासन से भरोसा उठ चुका है। इसलिए संगठन केपदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर फसली नुकसान से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता केसाथ अन्य सहूलियतें तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है।  
विज्ञापन

फसली नुकसान के सर्वे में हुई धांधली की जांच कर प्रभावितों को पर्याप्त आर्थिक सहायता दिए जाने और किसान हित की अन्य कई मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने 11 से 27 मार्च तक कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल जारी रखी। इस दौरान पुलिस ने रात के वक्त कई बार बल प्रयोग करके हड़ताली कार्यकर्ताओं को वहां से हटाने की योजना बनाई, लेकिन डीएम ने उनका कोई पुरसाहाल नहीं लिया। भाकियू के मंडल महासचिव रमेश चद्र गुप्ता और जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में इस तथ्य का प्रमुखता से उल्लेख किया है।
विज्ञापन

पत्र के अनुसार 17 दिन तक आंदोलन चलने के बावजूद एक बार भी डीएम ने आंदोलनरत किसान प्रतिनिधियों से बात नहीं की। यही नहीं, 25 मार्च को शासन के दूत बनकर आए प्रमुख सचिव (स्टांप एवं निबंधन) अनिल कुमार को भी हड़ताली किसानों से दूर रखा। ऐसी स्थिति में फसली नुकसान से परेशान किसानों के हित की प्रशासन से कोई उम्मीद नहीं बची है। जिले के किसान बड़ी आशा से सरकार पर आंखें टिकाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से भाकियू की प्रमुख मांगें  
0 किसानों को क्षति के अनुपात में मिले फसली मुआवजा।  
0 मौत का शिकार हुए किसानों को पर्याप्त राहत दी जाए।
0 गन्ना किसानों को मिलों पर बकाया ब्याज सहित चुकाएं।
0 गेहूं खरीद के मानकों में किसानों को पर्याप्त छूट दी जाए।
0 गेहूं समर्थन मूल्य पर 300 रुपये प्रति क्विंटल मिले बोनस।   
0 सार्वजनिक वितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगे रोक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed