{"_id":"691229cc8ac0e0583604e634","slug":"uproar-after-puranpur-mlas-car-collides-with-e-rickshaw-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-157391-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पूरनपुर के विधायक की गाड़ी और ई-रिक्शा में टक्कर के बाद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पूरनपुर के विधायक की गाड़ी और ई-रिक्शा में टक्कर के बाद हंगामा
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। पूरनपुर के विधायक बाबूराम की गाड़ी और ई-रिक्शा में टक्कर के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। ई-रिक्शा चालक के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।
लखीमपुर के कस्बा मैलानी निवासी छत्रपाल ई-रिक्शा से सवारियां लेकर खुटार आए थे। सोमवार शाम वह तिकुनिया चौराहे से मैलानी जाने के लिए सवारियों का इंतजार कर रहे थे। इस बीच पूरनपुर के विधायक बाबूराम की गाड़ी तिकुनियां चौराहे पर पहुंची। ई-रिक्शा और विधायक की गाड़ी के टकराने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विधायक की गाड़ी का एक इंडीकेटर टूट गया। विधायक के वाहन चालक ने छत्रपाल से नुकसान की भरपाई करने के लिए कहा तो छत्रपाल मना करने लगा। भीड़ में शामिल कुछ लोग छत्रपाल के पक्ष में हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया। विधायक ने नुकसान के बदले रुपये मांगे जाने की बात को गलत बताया। कहा कि ई-रिक्शा चालक गलती होने के बाद भी झगड़ रहा था। बाद में छत्रपाल के माफी मांगने पर विधायक मौके से चले गए।