फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UP TET from July 2... Exam center gates to close 45 minutes before the exam begins.

Shahjahanpur News: यूपी टीईटी दो जुलाई से...परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद होंगे केंद्र के गेट

Tue, 30 Jun 2026 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
UP TET from July 2... Exam center gates to close 45 minutes before the exam begins.
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) दो और तीन जुलाई को शहर के नौ केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली में 3791 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अहम यह है कि परीक्षा केंद्रों के गेट 45 मिनट पहले ही बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए करीब दो हजार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

सोमवार के कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में हुई बैठक में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक दिन दो पालियाें में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह साढ़े नौ से 12 बजे और दूसरी पाली अपराह्न ढाई बजे से शाम पांच बजे तक होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक केंद्र का प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे में परीक्षार्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा के लिए जीएफ कॉलेज का ए और बी ब्लॉक, जनता इंटर कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, एबी रिच इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज, दलेलगंज को केंद्र बनाया गया है। बैठक में एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, डीआईओएस हरिवंश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एक दिन पहले ही सारी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
परीक्षा से एक दिन पहले ही एक जुलाई को परीक्षा केंद्रों पर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी। डीएम ने सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर विद्युत, पेयजल, पंखे, बैठने की व्यवस्था जांच लें। ड्यूटी पर तैनात प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को अनिवार्य रूप से परिचय पत्र रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed