फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya targeted Akhilesh Yadav in Shahjahanpur

केशव प्रसाद मौर्य बोले: सपा सांपनाथ, बसपा नागनाथ, कांग्रेस कालियानाथ..., अखिलेश के अंदर भरा है जहर

Tue, 07 May 2024 07:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 May 2024 07:22 PM IST
सार

शाहजहांपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उनके निशाने पर सपा, बसपा और कांग्रेस रही। केशव प्रसाद ने अखिलेश यादव पर भी तंज कसा। 

विज्ञापन
UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya targeted Akhilesh Yadav in Shahjahanpur
नेताओं ने फूलमाला पहनाकर किया उपमुख्यमंत्री का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को शिवमंगल सिंह इंटर कॉलेज में विपक्षी गठबंधन में शामिल सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करने न आने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव माफिया मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने चले गए। उन्होंने कहा कि सपा अपराध और भ्रष्टाचार पैदा करने की फैक्टरी है, जबकि हमने फैक्टरियां लगाकर युवाओं को रोजगार दिए।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे आए उपमुख्यमंत्री ने मंच पर आने के बाद हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। उन्होंने डबल इंजन की सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए सपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की नीति बांटकर राज करने की है। सपा समाप्तवादी पार्टी बनकर रह गई तो कुछ लोगों को टिकट देकर हमारे परिवार को बांटने की कोशिश की है।
विज्ञापन


सदन के अंदर नोकझोंक का जिक्र करते हुए केशव ने कहा कि अखिलेश यादव के अंदर जहर भरा है। वह अपना आपा खो बैठे। मेरे पिता के बारे में अपशब्द कहे, लेकिन हमने अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं किया। उन्होंने जनता से सवाल किया कि मेरे अपमान और गाली को बदला भाजपा को वोट देकर लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

'आईसीयू में है बसपा, कांग्रेस और सपा'
केशव प्रसाद ने आगे कहा कि सपा अपराधियों, गुंडा, दंगाइयों और भ्रष्टाचार को पैदा करने की फैक्टरी है। वह ऐसी फैक्टरी चलाते हैं, जहां कट्टा और बम बनाने का काम होता है, जबकि भाजपा बड़ी फैक्टरी लगाकर रोजगार देती है। बसपा, कांग्रेस और सपा आईसीयू में पड़े हैं। इन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है। सपा सांपनाथ, बसपा नागनाथ और कांग्रेस कालियानाथ है। ये तीनों प्रधानमंत्री को कुर्सी से हटाने का सपना देख रहे हैं। सपने में देख रहे कि तोड़फोड़ कर सरकार बना लेंगे तो राममंदिर की जमीन पर बाबरी मस्जिद बना देंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सपा ने निमंत्रण ठुकरा दिया। किसी ने राम को काल्पनिक बताया तो किसी ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं। जो प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा सकते हैं, वे मुस्लिम तुष्टीकरण कर अपनी पार्टी का नाम मुस्लिम लीग रख लें। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, सलोना कुशवाहा, वीर विक्रम सिंह प्रिंस, महापौर अर्चना वर्मा, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, सुरेश राणा, एमएलसी सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

नीरज मौर्य का जिक्र, बोले-पांच साल खाई सत्ता की मलाई
सभा में उप मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नीरज मौर्या का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव हारने के बाद नीरज मौर्य ने भाजपा ज्वाइन कर पांच साल सत्ता की मलाई खाते रहे। फिर वे वर्ष 2022 में साइकिल पर सवार हो गए। उन्हें नहीं मालूम कि जनता ने साइकिल के पुर्जे तोड़कर सैफई भिजवा दिए गए हैं।

वोटरों को समझाया, बहकाने आएंगे लोग
केशव प्रसाद मौर्य ने विरोधियों पर तंज कसने के साथ ही वोटरों को सावधान किया। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले लोग बहकाने व समझाने आएंगे। कहेंगे केशव मौर्य को सम्मान नहीं मिला। किसान का बेटा उपमुख्यमंत्री बना। यह सम्मान कम नहीं है।

मौर्य ने कहा कि वर्ष 2024 का चुनाव देश को सौ साल आगे लेकर जाने वाला है। विकसित भारत बनेगा तो देश तरक्की करेगा। यही मोदी की गारंटी है। बोले-भारत को अमेरिका से पहले विकसित होना चाहिए था, लेकिन पूर्व की सरकारों को कुर्सी से प्रेम था। उन्हें जनता से माह नहीं था।

सीओ से भाजपा नेता की नोकझोंक
सभा के दौरान भाजपा जिला महामंत्री व संयोजक रमाकांत मिश्रा की सीओ जलालाबाद से कहासुनी हो गई। रमाकांत मिश्रा मंच पर चढ़ रहे थे। सीओ ने उन्हें मंच पर चढ़ने से रोक दिया। वरिष्ठ नेताओं ने मामले का शांत कराया। दूसरी ओर सभा में आए लोग भीषण गर्मी में परेशान हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed