फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   up board exam

थानों में नहीं, उप संकलन केंद्रों पर जमा हाेंगी बोर्ड की कापियां

Wed, 14 Jan 2015 12:16 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 14 Jan 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
 माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में अब ग्रामीण अंचल के केंद्र व्यवस्थापकों को पुलिस थानों में उत्तर पुस्तिकाआें के बंडल नहीं रखवाने हाेंगे। इसके लिए तहसील स्तर पर ही उप संकलन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तहसील जलालाबाद में सेठ सियाराम इंटर कॉलेज तथा तिलहर और पुवायां में राजकीय कन्या इंटर कॉलेजों को उप संकलन केंद्र बनाया गया है। मुख्य संकलन केंद्र शहर का राजकीय इंटर कॉलेज ही रहेगा। अभी तक सुबह की पाली में उत्तर पुस्तिकाआें के बंडल शहर के संकलन केंद्र पर उसी दिन तथा सायंकालीन पाली के उत्तर पुस्तिकाआें के बंडल संबंधित क्षेत्र के थानों में रखवा दिए जाते थे, जो अगले दिन मुख्य संकलन केंद्र पर भेजे जाते थे, लेकिन इस बार विभागीय निर्देशों के अनुसार तहसीलवार उप संकलन केंद्र बनाए गए हैं। इन उप संकलन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाआें के बंडल जमा होंगे और उन्हें बाद में मुख्य संकलन केंद्र पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed