फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Unknown vehicle collision killed the young man

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, ममेरा भाई गंभीर घायल

Thu, 02 Jun 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle collision killed the young man
पूरनचंद्र की मौत पर खुटार सीएचसी में रोती परिवार की महिला - फोटो : POWAYAN
खुटार। बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से पुवायां के मोहल्ला कुरगंजा निवासी 45 वर्षीय पूरनचंद्र की मौत हो गई और उनका ममेरा भाई पुवायां का ही निवासी ब्रह्मेश कुमार गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

घायल ब्रह्मेश कुमार ने बताया कि वह अपने फुफेरे भाई पूरनचंद्र के साथ बाइक से पूरनपुर मंडी में खरबूजे की बिक्री करने गया था। खरबूजे बेचने के बाद दोनों लोग शाम चार बजे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में खुटार थाना क्षेत्र में उनकी बाइक में अज्ञात वाहन की पीछे से टक्कर लगने से दोनों लोग दूर जा गिरे। सेहरामऊ उत्तरी से यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को खुटार सीएचसी लाई। सीएचसी पर डॉक्टर ने पूरनचंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ब्रह्ममेश कुमार ने बताया कि पूरनचंद्र कई वर्षों से उसके ही घर पर रह रहे थे। पूरनचंद्र की पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। एक पुत्र था, जिसकी पिछले वर्ष करंट लगने से मौत हो गई थी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन हादसे की जगह खुटार या पूरनपुर क्षेत्र में होने की जानकारी नहीं होने के कारण शव सीएचसी पर ही रखा हुआ है। हादसे में ब्रह्मेश कुमार के दोनों पैर टूट गए हैं। उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed