{"_id":"6297bc27433ab86f6b6cbb30","slug":"unknown-vehicle-collision-killed-the-young-man-shahjahanpur-news-bly4868748191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, ममेरा भाई गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, ममेरा भाई गंभीर घायल
विज्ञापन
पूरनचंद्र की मौत पर खुटार सीएचसी में रोती परिवार की महिला
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार। बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से पुवायां के मोहल्ला कुरगंजा निवासी 45 वर्षीय पूरनचंद्र की मौत हो गई और उनका ममेरा भाई पुवायां का ही निवासी ब्रह्मेश कुमार गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घायल ब्रह्मेश कुमार ने बताया कि वह अपने फुफेरे भाई पूरनचंद्र के साथ बाइक से पूरनपुर मंडी में खरबूजे की बिक्री करने गया था। खरबूजे बेचने के बाद दोनों लोग शाम चार बजे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में खुटार थाना क्षेत्र में उनकी बाइक में अज्ञात वाहन की पीछे से टक्कर लगने से दोनों लोग दूर जा गिरे। सेहरामऊ उत्तरी से यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को खुटार सीएचसी लाई। सीएचसी पर डॉक्टर ने पूरनचंद्र को मृत घोषित कर दिया।
ब्रह्ममेश कुमार ने बताया कि पूरनचंद्र कई वर्षों से उसके ही घर पर रह रहे थे। पूरनचंद्र की पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। एक पुत्र था, जिसकी पिछले वर्ष करंट लगने से मौत हो गई थी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन हादसे की जगह खुटार या पूरनपुर क्षेत्र में होने की जानकारी नहीं होने के कारण शव सीएचसी पर ही रखा हुआ है। हादसे में ब्रह्मेश कुमार के दोनों पैर टूट गए हैं। उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।