फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Union Minister expresses grief over the demise of the former District Panchayat President.

Shahjahanpur News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के निधन पर केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक

Fri, 28 Aug 2026 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Union Minister expresses grief over the demise of the former District Panchayat President.
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते केंद्रीय मंत्री जिति - फोटो : दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागी। स्रोत मंदिर प्रशासन
शाहजहांपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह के निधन पर उनके नियामतपुर स्थित आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत की पत्नी लज्जावती और उनके पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव व अभय यादव से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं और हर सुख-दुख में सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद जितिन प्रसाद ग्राम खिरिया पहुंचे। यहां सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष विनीत त्रिपाठी के पिता विद्याधर त्रिपाठी के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्व. विद्याधर त्रिपाठी उनके पिता स्व. जितेंद्र प्रसाद के सदैव सहयोगी रहे। उनका निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है।
विज्ञापन

इस दौरान जितिन प्रसाद के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं नामित सदस्य अवधेश दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed