फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uniforms for self-reliant India are being bought for America from the army: Sadhu

आत्मनिर्भर भारत का मंत्र देकर सेना के लिए अमेरिका से खरीदी जा रही वर्दी : साधु

Fri, 06 Nov 2020 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Uniforms for self-reliant India are being bought for America from the army: Sadhu
शाहजहांपुर। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के उपाध्यक्ष, जेसीएम तृतीय नेता तथा राष्ट्रीय सरकारी कर्मचारी परिसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री साधु सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दे रहे है, जबकि भारतीय सेना के लिए वर्दी अमेरिका से खरीदी जा रही है। यह सब ओसीएफ फैक्ट्रियों को बंद कराने और निगमीकरण के करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। जोकि देश की सुरक्षा के साथ खिलबाड़ है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महामंत्री साधु सिंह बृहस्पतिवार को ओसीएफ फैक्टरी के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस हाई एटीट्यूट यूनिफार्म को शाहजहांपुर की ओसीएफ फैक्ट्री में बनाया गया है, उसको सेना के द्वारा नहीं खरीदा जा रहा है। जिसको दिल्ली आईआईटी की सलाह ओर सहयोग से तैयार किया है। लेकिन उसका ऑर्डर सेना से नहीं मिल रहा है। कहा जा रहा है कि देश की फैक्ट्री में बनी वर्दी गुणवत्तापूर्ण नही हैं, जबकि कभी उसका ट्रायल ही नहीं किया गया। जिसमें ऑर्डिनेंस फैक्टरी को बंद करने और निगमीकरण किए जाने का उद्देश्य नजर आता है। अमेरिका से सेना द्वारा 30 हजार यूनिफार्म खरीद भी ली गई है। जिसका विरोध हमारे द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओसीएफ का निगमीकरण नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए संर्घष जारी है। केंद्र सरकार से बातचीत का दौर चल रहा है, उनमें निर्माणी की किन समस्याओं को उठाना है इसका प्रप्रोजल तैयार कराया जा रहा है। जोकि सरकार को देकर ओसीएफ को सरकारी विभाग की तरह ही संचालित करने की मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed