{"_id":"94ad23e65697f8de2bf99c415d82ba71","slug":"under-the-strict-supervision-third-phase-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी निगरानी में तीसरे चरण का मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी निगरानी में तीसरे चरण का मतदान आज
शाहजहांपुर
Updated Fri, 04 Dec 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत निर्वाचन के तीसरे चरण का मतदान शनिवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के तिलहर, जैतीपुर, कटरा-खुदांगज एवं निगोही ब्लॉकों के 277 गांवों में शुरू होगा। इनमें प्रधानी के लिए मैदान में डटे 2574 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 431317 मतदाता करेंगे। ग्राम पंचायत सदस्य के 3339 पदों के लिए भी मतदान होगा। शुक्रवार शाम को ही सभी पोलिंग पार्टियां पुलिस टीमों के साथ पोलिंग सेंटरों पर पहुंच गई हैं। इससे पहले अतिसंवेदनशील ग्राम पंचायतों और बूथों पर शुक्रवार को डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी बबलू कुमार ने सघन दौरा कर निष्पक्ष मतदान कराने की तैयारियों की समीक्षा की।
दो टूक लहजे में निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कहीं भी कोई गड़बड़ी करता मिले तो तुरंत उसे पकड़कर हवालात में डालें। नाबालिग वोटरों के मामले में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि अभिभावक अपने बच्चों को फर्जी मतदान करने से रोकें, अन्यथा पकड़े जाने पर अभिभावकों के खिलाफ भी केस दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। ऐसे वोटरों को बोर्ड परीक्षा या महाविद्यालय और विश्वविद्यालय का प्रमाण पत्र साथ रखना होगा ताकि उम्र की सही तस्दीक की जा सके। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, क्लस्टर मोबाइल टीमों और थाना स्तरीय टीमों को रेड कार्ड धारकों पर पैनी निगरानी को कहा है। वोटरों को धमकाने, प्रलोभन देने और निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी रूप में बाधा पहुंचाने वालों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए कंट्रोल रूम को भी उससे अवगत कराने को कहा है। मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में वाहन और भीड़ दिखने की दशा में भी तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
प्रेक्षक ने गांवों का दौरा किया
शाहजहांपुर। राज्य निर्वाचन से जिले में पंचायत चुनाव के तृतीय व चतुर्थ चरण के मतदान और मतगणना तक के लिए नियुक्त प्रेक्षक जगदीश प्रसाद ने शनिवार को होने वाले मतदान की तैयारियों का भी शुक्रवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया। सुबह साढ़े 10 बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में जनता की शिकायतें सुनी और संबंधितों को तत्काल निस्तारण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने निगोही विकास खंड में पहुंच कर फर्जी आईडी की जानकारी की और जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। ब्लाक जलालाबाद के ग्राम कोला में जाकर वोटर लिस्ट के परिवर्धन व अपमार्जन की शिकायतें सुनीं एवं निस्तारण हेतु कार्यवाही शुरू कराई। खुदागंज में विभिन्न पोलिंग सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने मध्यान भोजन प्रभारी को निर्देश दिये कि प्रत्येक मतदान केंद्रों पर पैमेन्ट बेसिस पर रसोइयों के माध्यम से कार्मिकों को खाना बनवाकर खिलवायें। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक बूथों पर नाम सहित बूथ संख्या पेंट करवा दें जिससे मतदाताओं को इधर-ऊधर भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी कार्यों हेतु जितने भी अधिकारी, कर्मचारी और सभी रिजर्व अधिकारियों-कर्मचारियों को भी मानदेय दिया जायेगा।
विज्ञापन
खुदागंज में एक दर्जन दबंग नजरबंद
खुदागंज। ब्लॉक के 65 में से 64 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं सदस्य ग्राम पंचायत के लिए शनिवार को होने वाले मतदान के लिए 148 पोलिंग पार्टियां शुक्रवार शाम तक फोर्स के साथ बूथों पर पहुंच गईं। एक ग्राम पंचायत कोठा खेतल में प्रत्याशी की मौत हो जाने के कारण मतदान 10 दिसंबर को होगा। क्षेत्र में 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तथा कई जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं।
अपर जिलाधिकारी पीके श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक बब्लू कुमार, तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट लालबहादुर भी आज पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के समय उपस्थित रहे। चुनाव प्रेक्षक जगदीश प्रसाद ने क्षेत्र के ग्राम दीपपुर जलालपुर, रामपुर नवदिया, कंधरापुर में दल बल के साथ मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष इफतेखार अहमद ने एक दर्जन से अधिक दबंग लोगों को उनके घरों में नजरबंद करके पुलिस का पहरा लगा दिया। नगर की शराब भट्टियां सील कर दी गई हैं। ग्राम कंधरापुर एवं फुलवा में दो प्रत्याशियों द्वारा मिठाई बांटने की शिकायत मिलने पर उनके विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अपर जिलाधिकारी पीके श्रीवास्तव ने पोलिंग पार्टियों को रवाना करते निष्पक्षतापूर्वक मतदान कराने को समझाया। कहा कि किसी के डर और दबाब में कार्य न करें। प्रशासन मतदानकर्मियों के साथ खड़ा है। भय दिखाने वाले लोगों को ऐसा सबक मिलेगा कि उनका जीवन जेल में सड़ जायेगा। थानाध्यक्ष ने नौगवां , कुरगांव, भुण्डा, कमलापुर, गौरीखेड़ा में बैरियर लगाये हैं और उन पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग होगी।
जैतीपुर में 364 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध बने
जैतीपुर । ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के होने बाले चुनाव को आज मतगणना केंद्र लटूरी लाल इंटर कालेज से सभी 152बूथों के लिये पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। ब्लॉक क्षेत्र को प्रथम व द्वितीय जोनलों में बांटा गया है। वही अनुपस्थित रहे 35 कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही के आदेश हुए हैं।
क्षेत्र को दो जोनल में बांटा गया है। जोनल प्रथम में उप जिलाधिकारी विजय शंकर दुबे को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है, वहीं द्वितीय गढिय़ारंगीन में प्रेम प्रकाश त्रिपाठी को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया तथा सुपर जोनल पद पर एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय को बनाया गया है।
यहां बता दें कि ब्लॉक में 62 ग्राम प्रधान पदों को 618 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं 758 सदस्य पद में 364 निर्विरोध चुने गए। चुनाव मैदान में 536 है। चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो इसलिए पुलिस बल बूथों पर तैनात किया गया है। कलस्टर मोबाइल टीमें हर 15 मिनट में प्रत्येक बूथों पर पहुंचेगी। निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि ने बताया कि आज 35 कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में मौजूद नहीं थे, उनके विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्रा, थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, उदयवीर सिंह यादव, एडीओ पंचायत कुलदीप सक्सेना, नरेश पाल सिंह, संतोष बाबू आदि मौजूद रहे।
डीएम एसपी ने लिया जायजा
तिलहर। ग्राम प्रधान व वार्ड मेंबरों के चुनाव के लिये तिलहर में चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। देर शाम तक लगभग सभी पार्टियां रवाना हो चुकी थीं। इस दौरान डीएम शुभ्रा सक्सेना व एसपी बबलू कुमार ने भी यहां पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तिलहर ब्लाक में निष्पक्ष मतदान के लिये 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गये हैं, जबकि पूरे तहसील में 64 सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव की निगरानी करेंगे। दिन में ब्लाक कार्यालय में गहमागहमी का माहौल रहा। इस दौरान एसडीएम जलालाबाद वंदना त्रिवेदी, डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद, एबीएसए राजेश कुमार, प्रभारी बीडीओ बृजेश चंद्र शर्मा, रिर्टरनिंग आफीसर डीआईओएस कमलाकर पांडेय, कोतवाल अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिये मंगाये थैले
सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिये आवश्यक प्रपत्र व जरूरी सामग्री कम पड़ जाने पर कुछ सेक्टर मजिस्ट्रेट सामग्री लेने ब्लाक कार्यालय पहुंचे तो व्यवस्था में लगे कर्मचारियों ने सामग्री और थैले खत्म होने की जानकारी दी। इस पर आरओ ने तत्काल थैले मंगाकर वितरण की व्यवस्था के निर्देश दिये।
निगोही के 184 बूथों पहुंची पोलिंग टीमें
निगोही। ग्राम पंचायतों के प्रधान पद व सदस्य पद के चुनाव कराने के लिये 184 बूथों पर पोलिंग पार्टियां मतदान कराने के लिए शनिवार शाम को पहुंच गईं। इन बूथों पर 1 लाख 31 हजार 384 मतदाता मतदान करेंगे। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। इस विकास खंड के ग्राम पंचायत 951 सदस्य पदों की सीटों के लिये 222 प्रत्याशी मैदान में डटे हेैं। कुल 501 सदस्य निर्विरोध हुए और 228 सीटों पर किसी ने भी नामांकन नहीं कराया। इससे पहले शुक्रवार सुबह आठ बजे से ही आदर्श इंटर कालेज में मतदान कराने के लिये बैलेट पेपर और वोटर लिस्ट सहित तमाम चुनाव सामग्री वितरित करने के लिए ड्यूटी पर लगे कर्मचारी आ डटे और दोपहर एक बजे तक मतदान सामग्री पोलिंग पार्टियों को वितरित कर दी गई। डीएम शुभ्रा सक्सेना भी यहां कॉलेज पर पहुंचीं और व्यवस्था का जायजा लिया।