फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uncle was killed for not giving wheat, accused nephew arrested

Shahjahanpur News: गेहूं न देने पर चाचा को उतारा था मौत के घाट, आरोपी भतीजे गिरफ्तार

Tue, 08 Apr 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 08 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Uncle was killed for not giving wheat, accused nephew arrested
मीरानपुर कटरा थाना पुलिस टीम ने चाचा की हत्या करने वाले भतीजों को पकड़ा। स्रोत: मीडिया सेल
मीरानपुर कटरा। वृद्ध चाचा की डंडे से पीटकर हत्या करने के आरोपी भतीजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपियों ने बताया कि चाचा गेहूं की फसल में हिस्सा न देने की बात कर रहे थे। विरोध पर उन्होंने डंडा मार दिया। इसी नाराजगी में चाचा को डंडे से पीट दिया। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव दियुनी निवासी प्रह्लाद (65 वर्ष) की शादी नहीं हुई थी। अपने भाई उमराव लाल की मौत के बाद वह अपने भतीजे रवींद्र और जयपाल के पास रहते थे। रविवार दोपहर रवींद्र और जयपाल ने चाचा प्रह्लाद की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शाम करीब 6:30 बजे हुलासनगला ओवरब्रिज के पास बरेली जाने वाली सड़क के किनारे से दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चाचा उनके पास ही खाना खाते थे। उनकी खेती वे दोनों भाई बटाई पर करते थे। दोनों भाइयों ने मिलकर उनके खेत में गेहूं बोया था। चाचा गेहूं कंबाइन से कटवाना चाहते थे, जबकि वे लोग हाथ से काटकर भूसा बनाने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रह्लाद ने कहा कि वह अपने गेहूं से एक भी दाना उन लोगों को नहीं देंगे। इस बात पर चाचा और भतीजों में कहासुनी हो गई। प्रह्लाद ने एक डंडा उठाकर रवींद्र के सिर पर मार दिया और वह चोटिल हो गया। इससे दोनों भाई आगबबूला हो गए। पास में पड़े डंडे लेकर रवींद्र और जयपाल ने चाचा प्रह्लाद को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद डंडे फेंककर दोनों लोग मौके से भाग गए।
पुलिस टीम ने प्रहलाद की हत्या में प्रयुक्त खून से सने छह डंडों को घटनास्थल पर जाकर गेहूं के खेत से बरामद कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

------------------------
भांजे ले गए मामा का शव
थाना गढि़यारंगीन के गांव घसा कल्यानपुर निवासी मानसिंह, वीरेंद्र, मुन्नालाल और थाना मिर्जापुर के जरियनपुर गांव निवासी रामदास अपने मामा प्रहलाद का शव देख बिलख पड़े। बोले कि मामा की कोई दुश्मनी नहीं थी। मामूली बात पर कहासुनी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। उनके भतीजों में केवल रविंद्र की शादी हुई है। उसके चार बेटे और तीन बेटियां हैं। वह गाड़ी चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed