{"_id":"6618493479ddabcc690f5555","slug":"uncle-going-to-tilak-dies-after-being-crushed-by-tractor-trolley-aunt-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-116631-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तिलक में जा रहे फूफा की ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मौत, बुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तिलक में जा रहे फूफा की ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मौत, बुआ घायल
विज्ञापन
तिलहर सीएचसी में भर्ती मृतक की पत्नी घायल विमला। स्रोत जागरुक पाठक
तिलहर। साले के बेटे के तिलक में जा रहे दंपती की बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई। सिर कुचलने से पति की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पत्नी को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
तिलहर थाना क्षेत्र के गांव ढकियातिवारी निवासी 52 वर्षीय सुरेशपाल सिंह अपनी 48 वर्षीय पत्नी विमला के साथ बाइक से बृहस्पतिवार की शाम लगभग 4:30 बजे अपनी ससुराल थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव भैसटा जा रहे थे। उनके साले सरनाम सिंह के पुत्र सत्येंद्र सिंह का बृहस्पतिवार को तिलक था। दूसरी बाइक से उनका बेटा आदेश कुमार आ रहा था। आदेश ने बताया कि तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज में पिता की बाइक में बिरिया बाबा मेला से आ रही ट्रैक्टर ट्राॅली की साइड से टक्कर लग गई। इससे बाइक गिर गई और पिता का सिर ट्रैक्टर के नीचे आ गया। उसने दौड़कर अपनी मां को खींच लिया जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि मां का हाथ टूट गया है। पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राॅली में सवार श्रद्धालु कूदकर भाग खड़े हुए। इस दौरान चालक भी ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। तत्काल दंपती को सीएचसी लाया गया। विमला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। ट्रैक्टर ट्राॅली को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। मृतक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पति की मौत की खबर पत्नी विमला को नहीं दी गई।