फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Unable to pay installment of auto loan, I hanged my life

ऑटो के लोन की किश्त नहीं दे पाया तो फंदे पर लटककर जान दी

Mon, 19 Oct 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Unable to pay installment of auto loan, I hanged my life
शाहजहांपुर। फाइनेंस कराए ऑटो की किस्तें जमा न कर पाने से मानसिक तनाव में आए युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। तीन दिन पहले कलेक्शन मैनेजर बुलाकर ले गए थे, जिसे किस्त जमा करने का वायदा करने पर छोड़ा था। युवक की पत्नी अपने मायके रुपये लेने गई थी। हालांकि परिजन ने पोस्टमार्टम कराए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के अटसलिया निवासी नंदलाल (45) निवासी नंदलाल अपना ऑटो चलाता था। शनिवार दोपहर नंदलाल का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। परिजन ने शव नीचे उतारने के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर नंदलाल का अंतिम संस्कार कर दिया। पत्नी प्रतिज्ञा ने बताया कि करीब तीन साल पहले नंदलाल ने ऑटो फाइनेंस कराया था। किस्तें जमा करने के बावजूद एजेंसी वाले एक लाख रुपये बकाया बात रहे थे। लॉकडाउन में ऑटो खड़ा रहा। अब ऑटो मैकेनिक की दुकान पर पड़ा है। तीन दिन पहले कलेक्शन मैनेजर आए और नंदलाल को अपने साथ ले गए थे। किस्तें जमा करने का वायदा करने पर नंदलाल को छोड़ा था। इससे शुक्रवार को वह रुपये लेने के लिए अपने मायके कांट गई थी। वहां से शनिवार को लौट रही थी। रास्ते में नंदलाल के फंदे से लटने की खबर पड़ोसी से मिली। इस संबंध में कलेक्शन मैनेजर ने बताया कि नंदलाल पर कंपनी का कम से कम एक लाख रुपये निकल रहा है। मैं गया था, उनकी पत्नी से बात हुई थी। उनका ऑटो खराब पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed