फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two youths, including bikes, fell in the river after the boat capsized in Ramganga

रामगंगा में नाव पलटने से बाइकों समेत नदी में गिरे दो युवक

Sat, 15 Jan 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two youths, including bikes, fell in the river after the boat capsized in Ramganga
शाहजहांपुर। कोलाघाट पर पैंटून पुल का पुनर्निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाने के कारण रामगंगा में चल रही यात्रियों से भरी छोटी नाव बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे फिर असंतुलित होकर पलट गई। इससे नाव पर बाइक पकड़े खड़े दो युवक नदी में गिर गए। कड़ाके की सर्दी में नाविकों ने देरी किए बगैर दोनों युवकों और उनकी बाइकों को नदी से सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन

इस घटना में दोनों युवकों के मामूली चोटें आईं, लेकिन वह पुलिस को सूचना दिए बगैर अपने घरों को चले गए। गत 29 नवंबर को 1800 मीटर लंबे कोलाघाट पक्के पुल का सात नंबर पिलर जमीन में धंस जाने के कारण पुल टूटकर तीन हिस्सों में बंट गया था। तभी से कोलाघाट के आसपास के सैकड़ों लोगों को नदी पार जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। पैंटून पुल के लिए अभी तक रायपुर वन विभाग के काष्ठ डिपो से आवश्यकता के अनुसार नए स्लीपर नहीं मिल सके।नतीजा यह हुआ नाव पलटने की घटना दोबारा हो गई। इस समय रामगंगा का जलस्तर बढ़ हुआ है, लेकिन नाव किनारे पर आकर पलटने से नदी में गिरे यात्री सुरक्षित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed