{"_id":"63f7139e054a0f05510eb515","slug":"two-youths-died-after-being-crushed-by-a-truck-on-puwayan-marg-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोजी-रोटी के लिए घर से निकले दो भाइयों को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोजी-रोटी के लिए घर से निकले दो भाइयों को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत
Thu, 23 Feb 2023 12:50 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:50 PM IST
सार
शाहजहांपुर-पुवायां मार्ग पर ट्रक ने दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों युवक ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहे थे।
विज्ञापन
सिंधौली थाने में मृतकों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र में पुवायां मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। गांव कोरोकुइयां के पास बृहस्पतिवार सुबह दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई थे। ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। दोनों की मौत से परिवारों में चीत्कार मच गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पुवायां थाना क्षेत्र के कीरतपुर कुइयां निवासी शिवा (22) और दीपक (20) चचेरे भाई थे। बृहस्पतिवार सुबह दोनों भाई ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने जा रहे थे। दोनों पैदल ही जा रहे थे। गांव कोरोकुइयां के पास ट्रक ने दोनों को चपेट में ले लिया। इससे ट्रक से कुचलकर दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वहीं सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवा और दीपक की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक है। दोनों मेहनत मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाने में सहयोग करते थे।
विज्ञापन