{"_id":"68428e0424b85d2a5d077da3","slug":"two-workers-died-and-four-were-injured-after-being-crushed-by-truck-in-shahjahanpur-2025-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रक से कुचलकर संभल के दो मजदूरों की मौत... चार घायल; हाईवे पर मांस के लोथड़े देख कांपा लोगों का कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रक से कुचलकर संभल के दो मजदूरों की मौत... चार घायल; हाईवे पर मांस के लोथड़े देख कांपा लोगों का कलेजा
Fri, 06 Jun 2025 12:13 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:13 PM IST
सार
शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अटसलिया रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रॉली का पहिया बदल रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे दो की मौत हो गई। चार मजदूर घायल हुए हैं।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में अटसलिया रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। पंचर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से ट्रक की टक्कर लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई। चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर करीब आधा घंटे जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
संभल के कुछ मजदूर लखनऊ स्थित एक ईंट-भट्टा पर मजदूरी कर गुजरबसर करते हैं। बृहस्पतिवार रात सभी मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने घर के लिए निकले थे। शुक्रवार की सुबह रोजा थाना क्षेत्र के अटसलिया ओवरब्रिज से हरदोई बाइपास की ओर जाने वाले मार्ग पर किसी समय उनकी ट्रॉली का पहिया पंचर हो गया। मजदूर शकील और जाकिर पहिया बदलने के लिए उसे खोल रहे थे। चार मजदूर शोएब, अशरफ, नौशाद, राशिद ट्रॉली पर पड़ी चारपाइयों पर सो रहे थे। इसी दौरान सीतापुर की ओर से आए ट्रक की टक्कर लगने से ट्रॉली पर सो रहे मजदूर उछलकर दूर जा गिरे।
यह भी पढ़ें- बरेली में बच्ची से दरिंदगी: पांच साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली
यह भी पढ़ें- बरेली में बच्ची से दरिंदगी: पांच साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पहिया बदल रहे संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कबीरइसरा निवासी मजदूर शकील और जाकिर की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। ट्रक को कब्जे में लिया। हिरासत में लिए चालक से पुलिस ने पूछताछ की। वहीं, जाम लगने पर पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाया।