फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man exploited a five year old innocent girl in Bareilly

बरेली में बच्ची से दरिंदगी: पांच साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली

Fri, 06 Jun 2025 10:46 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Jun 2025 10:46 AM IST
सार

Bareilly News: देवरनियां थाना क्षेत्र में पांच साल की बच्ची से गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची के चीख सुनकर जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
man exploited a five year old innocent girl in Bareilly
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची से युवक ने दरिंदगी की। उसने टॉफी देने के बहाने बच्ची को शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया और भाग निकला। पीड़ित बच्ची को अस्पताल भेजा गया है। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने की वजह से शेरगढ़, भोजीपुरा, शीशगढ़ थानों की पुलिस गांव में तैनात की गई। पुलिस ने देर रात आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार सुबह वह काम पर चला गया था। उसकी पांच साल की बच्ची गांव में बच्चों के साथ खेल रही थी। शाम साढ़े पांच बजे अकील अहमद उनकी बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने गांव के प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में ले गया। वहां उसने मासूम से दरिंदगी की। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह उनको धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सेप्टिक टैंक हादसा: पीलीभीत में एक साथ हुआ पिता-पुत्री और दामाद का अंतिम संस्कार, मासूमों ने दी मुखाग्नि
विज्ञापन
विज्ञापन


अविवाहित है आरोपी
पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर अकील अहमद के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि 35 साल के आरोपी अकील अविवाहित है और किसी दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। गांव आने पर वह इसी तरह की हरकतें करता है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची की हालत ठीक है, लेकिन मेडिकल परीक्षण के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। एहतियात के तौर पर कई थानों की पुलिस गांव में तैनात कर दी गई है। 

सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव में शांति है। एहतियात के तौर पर पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। देर रात मुठभेड़ में आरोपी अकील को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed