फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two trolleys filled with sugarcane overturned on the highway, causing a long traffic jam

Shahjahanpur News: हाईवे पर गन्ने से भरी दो ट्राॅलियां पलटीं, लगा लंबा जाम

Tue, 19 Dec 2023 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 19 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two trolleys filled with sugarcane overturned on the highway, causing a long traffic jam
खुटार में हाईवे पर पलटी गन्ने से भरी ट्रालियां और ट्रैक्टर। संवाद
खुटार। पीलीभीत हाईवे पर गन्ने से भरी दो ट्राॅलियां सोमवार शाम छह बजे आपस में टकराकर पलट गईं। इससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। कई घंटे तक वाहन सवार जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

सोमवार शाम को गांव महुआ सहारु निवासी छोटेलाल अपने ट्रैक्टर के पीछे दो ट्राॅलियां जोड़कर गन्ना भरकर खुटार के सीरचक स्थित श्रीराम खंडसारी उद्योग आ रहे थे। छोटेलाल के साथ उनके ही गांव के अन्नू अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली से गन्ना लेकर जा रहे थे। पीलीभीत बस्ती हाईवे पर खुटार से गोला रोड पर जाते समय गांव बनकटा मोड़ के पास लकड़ी लादकर एक बाइक सवार अचानक हाईवे पर आ गया। बाइक सवार को बचाने के फेर में छोटेलाल ने अपनी ट्रैक्टर ट्राॅली में तेज ब्रेक लगाए तो ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित हो गई। छोटेलाल के ट्रैक्टर के पीछे चल रहे अन्नू ने भी अपने ट्रैक्टर ट्राॅली को रोकने का प्रयास किया, लेकिन अन्नू का ट्रैक्टर छोटेलाल की ट्राॅलियों से टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे में छोटेलाल के ट्रैक्टर से जुड़ी दोनों ट्राॅलियां हाईवे पर ही पलट गईं और ट्रैक्टर ट्राॅलियों के ऊपर चढ़ गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक अन्नू घायल हो गया। अन्नू का निजी डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉलियों को हटवाने का प्रयास करती रही। ट्राॅलियों के हाईवे पर ही पलट जाने से खुटार और गोला की ओर से आने वाले वाहन जाम में फंस गए हैं। दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। रात नौ बजे के बाद आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed