फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two real brothers arrested for the culpable homicide of Ramkripal.

Shahjahanpur News: रामकृपाल की गैर इरादतन हत्या के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two real brothers arrested for the culpable homicide of Ramkripal.
सदापुर के रामकृपाल की गैर इरादतन हत्या के आरोपी सोबरन और ​शिवसरन। स्रोत : पुलिस
पुवायां। गांव सदापुर के रामकृपाल की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों सदापुर के ही साेबरन और उसके भाई शिवसरन उर्फ चन्ने को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रामकृपाल की मौत की वजह सिर में चोट आई थी।
विज्ञापन

रामकृपाल की पत्नी सुषमा देवी ने बताया था कि सदापुर में 18 सितंबर को मामूली विवाद में सोबरन, सोबरन के भाई शिवसरन, अहिबरन और पुत्र संजय ने गांव के ही ओमप्रकाश को पीटा था। ओमप्रकाश के भाई रामकृपाल बचाने आए थे तो उनको भी पीटा गया था और गला दबा दिया गया था। सीएचसी पर रामकृपाल को मृत घोषित कर दिया गया था। पोस्टमॉर्टम में रामकृपाल की मौत सिर पर चोट की वजह से होना पाया गया। रामकृपाल की पत्नी सुषमा देवी की ओर से चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि सोबरन और शिवसरन को निगोही रोड से जठियापुर बुजुर्ग को जाने वाले रास्ते के मोड़ से पकड़ा गया है। दोनों से पूछताछ के बाद गांव सदापुर में पानी की टंकी के पास से डंडा भी बरामद किया गया है। इसी डंडे से रामकृपाल को पीटा गया था। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed